बड़े अच्छे लगते हैं- प्रिया और राम कपूर

छोटे परदे पर पसंद की जाने वाली ये जोड़ी सबसे अनोखी है। प्रिया और राम कपूर के बीच की प्रेम कहानी उनकी खुद की बनाई हुई नहीं है बल्कि जिंदगी द्वारा पैदा की गई परिस्थितियों द्वारा बनाई गई है। 'बड़े अच्छे लगते हैं' की ये फेवरेट जोड़ी एक बार फिर से एकता कपूर की सोच से निकली है।
प्रिया और राम बहुत अलग अलग माहौल में पले बढ़े हैं और साथ ही अपनी जिंदगी के कई पड़ाव अकेले सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचते हुए बिता चुके हैं। लेकिन किस्मत उन्हें एक दूसरे के करीब ले आती है और फिर शुरु होती है एक ऐसी प्रेम कहानी जो उन दोनों में से किसी ने सोची भी नहीं थी।
हालांकि इस वक्त इस सीरियल को काफी साल आगे करके प्रिया और राम कपूर को अलग अलग दिखाया जा रहा है लेकिन प्रिया और राम के दिल में अब भी एक दूसरे के लिए प्यार है। प्रिया और राम की ये हटकर प्रेम कहानी टेलीविजन की दुनिया के दर्शकों के लिए बहुत नई थी और इसी नयेपन के चलते इस सीरियल ने खुद को सोनी टीवी के सबसे ज्यादा टीआरपी बटोरने वाले सीरियल्स की लिस्ट में शामिल कर लिया साथ ही इस अनोखी जोड़ी ने टेलीविजन की टॉप जोड़ियों में भी अपनी जगह बना ली।


Click it and Unblock the Notifications











