पवित्र रिश्ता- मानव और अर्चना

जी टीवी पर 2009 में एक नयी प्रेम कहानी की शुरुआत हुई पवित्र रिश्ता से। एकता कपूर द्वारा बनाए गए इस सीरियल ने भी टेलीविजन को एक फेवरेट जोड़ी दी अर्चना और मानव की। एक टिपिकल मराठी फैमिली में जन्मी अर्चना और मानव की ये प्रेम कहानी आज भी दर्शकों की फेवरेट है। अब तक इस सीरियल ने कुल 851 एपिसोड का सफर तय कर लिया है और आज भी ये जी टीवी के सबसे अधिक टीआरपी पाने वाला सीरियल है।
मानव और अर्चना के बीच अब तक कई मुश्किलें आईं और कई बार अलग होकर दोनों एक बार फिर से एक हुए हैं। इस वक्त भी सीरियल में दोनों के बीच दूरियां दिखाई जा रही हैं। इस वक्त सीरियल को 18 साल आगे बढ़ाकर दोनों की बेटियों ओवी और तेजू की जिंदगी की कहानी दिखाई जा रही है।
मानव और अर्चना की जोड़ी भी टेलीविजन की टॉप फेवरेट जोड़ियों में से एक है। हर कोई मानव और अर्चना जैसा बिना कुछ कहे एक दूसरे के दिल की बात समझ जाने वाला रिश्ता चाहता है। इस समय जी टीवी के सबसे ज्यादा टीआरपी वाले शो में पवित्र रिश्ता पहले नंबर पर है।


Click it and Unblock the Notifications