बालिका वधू- आनंदी और जगिया

समाज में फैली बाल विवाह पृथा पर एक करारा थप्पड़ मारता कलर्स पर टेलीकास्ट होने वाला सीरियल बालिका वधू आज के समय का सबसे बड़ा हिट सीरियल है। आनंदी और जगिया के किरदार ने दर्शकों को इस कदर अपने बना रखा है कि हर रात 8 बजते ही लोगों के टीवी पर कलर्स टीवी की आवाज शुरु हो जाती है। 2008 में शुरु हुए इस सीरियल ने अब तक कुल 1027 एपिसोड पूरे किये हैं।
आनंदी और जगिया के बचपन से लेकर युवावस्था तक के सफर में इस सीरियल ने लगातार अपने दर्शकों को खुद से जोड़े रखा। सीरियल ने टेलीविजन पर चल रहे सास बहू युग को एक नयी दिशा दी और साथ ही आनंदी और जगिया की जोड़ी ने खुद को दर्शकों की फेवरेट जोड़ियों में शामिल भी कर लिया।
आज सीरियल में भले ही आनंदी की किसी और से शादी हो रही हो और जगिया किसी और से प्यार करता हो लेकिन इसके बावजूद दर्शकों के लिए जगिया और आनंदी एक हैं।


Click it and Unblock the Notifications











