Top 5 TV Shows: 2022 में चला इन सीरियल का जादू, टीआरपी की लिस्ट में रहे ऊपर

Serial

2022 खत्म होने में अब बस कुछ ही दिन रह गए हैं। यह साल फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के लिए कई मायनों में खास रहा है। बॉलीवुड में जहां कई बड़ी फिल्में फ्लॉप हो गईं और ट्रेड एनालिस्ट भी हैरान रह गए वहीं, टेलीविजन की दुनिया में भी कई नए सीरियल आए तो कई पुराने सीरियल का भी डंका इस साल बजा है।

2022 में कई ऐसे सीरियल हैं जो शुरुआत से ही टीआरपी की गेम में टॉप पर रहे। खासकर कुछ सीरियल तो ऐसे हैं जो सालों भर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहे हैं और वो ट्रेंड का हिस्सा तक रहे हैं। फिर चाहे 'अनुपमा' में अनुज का दुर्घटनाग्रस्त होना हो या फिर 'गुम है किसी के प्यार में' लीप के बाद की कहानी हो।

इसलिए हम आज पूरे साल की समीक्षा कर उन टॉप 5 सीरियल्स की लिस्ट लेकर आए हैं जो, लगातार टीआरपी की लिस्ट में टॉप 10 सीरियल में जगह बनाने कामयाब रहे हैं। इन सीरियल्स की बादशाहत को कोई और टक्कर देता नहीं दिख रहा है। यहां देखे पूरी लिस्ट-

 'अनुपमा' का चला जादू

'अनुपमा' का चला जादू

2022 में एक सीरियल जिसने लगातार दर्शकों के दिलों पर राज किया है, वो 'अनुपमा' है। इस सीरियल की खास बात यह है कि, इसमें घटनाक्रम बेहद तेजी से बदलता है और दर्शकों की उत्सुकता कहानी को लेकर बनी रहती है। सीरियल में अनुपमा का किरदार निभा रहीं रुपाली गांगुली, गौरव खन्ना (अनुज) और सुधांशु पांडे (वनराज) ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है।

छा गए विराट-सई

छा गए विराट-सई

'गुम है किसी के प्यार में' सीरियल के लिए खासकर यह साल बेहद यादगार रहा है। इस सीरियल में सई और विराट की बॉन्डिंग लोगों को काफी पसंद आती है। लेकिन अब लीप के बाद सई, विराट और पत्रलेखा के रिश्ते आपस में उलझ गए हैं। टीआरपी में यह सीरियल हमेशा टॉप 3 में जगह बनाने में कामयाब रही है।

इमली

इमली

फहमान खान और सुंबुल तौकीर स्टारर 'इमली' इस साल की पॉपुलर सीरियल में एक रही है। सीरियल में कई ट्विस्ट और टर्न देखने को मिले हैं जिसे दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। सुंबुल और फहमान शो छोड़ चुके हैं तो वहीं सीरियल में मेघा चक्रवर्ती, करणवीर वोहरा और सीरत कपूर की एंट्री हुई है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है

ये रिश्ता क्या कहलाता है

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सिर्फ इस साल नहीं बल्कि कई सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। यह टीवी पर चलने वाला सबसे लंबा सीरियल भी है। आरोही की शादी नील से हुई और लगातार हो रहे ट्विस्ट और टर्न की वजह से दर्शक भी सीरियल से जुड़े रहे।

ये है चाहतें

ये है चाहतें

सरगुन कौर लूथरा और अबरार काजी स्टारर 'ये है चाहतें' में भी इस साल लीप दिखाया गया है। इस सीरियल की कहानी में इस साल कई बदलाव हुए लेकिन शो की कहानी ने दर्शकों को बांधे रखा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X