साल 2013 के टॉप 10 टीवी शो में कपिल की फैमिली नंबर 1
साल 2013 बस कुछ दिनों का मेहमान है। इस साले ने जाते-जाते मनोरंजन जगत को बहुत कुछ दिया तो वहीं यह साल बहुतों को अपने साथ लेकर भी जा रहा है। टीवी कैनवस पर यह साल एक मिली-जुली प्रतिक्रिया के साथ दर्ज होगा। टीवी की दुनिया में भी इस साल बहुत सारे प्रयोग हुए जिसमें कुछ ही सफल हुए। तो साल भर कुछ विवादों ने भी कई टीवी शो का दामन नहीं छोड़ा।
भले ही नये शो टीवी पर दिखायी पड़े लेकिन उनमें से ज्यादातर शो पुराने शो की महक को कम नहीं कर पाये हैं। लेकिन इस साल जिस शो का पूरा देश दिवाना बना वह है कलर्स पर प्रसारित होने वाला 'कॉमेडी नाइट्स विद करण' । होस्ट कपिल शर्मा का यह शो हर किसी को अपना दिवाना बना गया और बेहद ही कम समय में यह सारे डेली सोप औऱ टीवी शो से आगे निकल गया।
कपिल शर्मा की संवाद अदायगी और नवजोत सिंह सिद्द के चुटीले अंदाज से हर किसी का मन मोह लिया, हालांकि शो एक दुर्घटना और शो के करेक्टर गुत्थी उर्फ सुनील ग्रोवर की लड़ाई के पीछे भी काफी चर्चित रहा लेकिन फिर भी शो की टीआरपी पर कोई असर नहीं पड़ा जिसकी वजह से साल 2013 के टॉप टेन टीवी शो में कपिल की फैमिली ने नंबर वन की पोजिशन पा ली है।
एक अंग्रेजी डेली के सर्वे के आधार पर हम आपको बताते हैं कि कपिल के कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के अलावा वह कौन-कौन से शो हैं जिन्होंने बनायी टॉप टेन में जगह..


Click it and Unblock the Notifications











