प्राइम डे 2021- फरहान अख्तर की 'तूफान' समेत 8 फिल्मों और सीरिज का 6 भाषाओं में होगा प्रीमियर
इस साल के प्राइम डे जश्न की शुरुआत करते हुए एमेज़न प्राइम वीडियो ने भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय मनोरंजन की अपनी रोमांचक लिस्ट का अनावरण किया। इस लिस्ट में, छह भाषाओं में कुछ ऐसी फिल्में शामिल हैं जिनका लोगों को बेसब्री से इंतज़ार है, जिनका प्रीमियर 240 से अधिक देशों और जगहों में होगा। इन फिल्मों में फरहान अख्तर की तूफान भी शामिल है।
प्राइम वीडियो पर प्राइम डे के जश्न की शुरुआत 8 जुलाई को ग्लोबल हिट द प्राइम डे शो के भारत में प्रीमियर के साथ होगी, जिसमें तीन ग्रैमी विजेता बिली इलिश, एच.ई.आर. और किड कडी के मग्न कर देने वाले संगीत अनुभव शामिल होंगे, यह अपनी तरह का पहला तीन-भाग वाला म्यूज़िकल शो होगा।

इसके अलावा, अमेज़न प्राइम वीडियो 23 जुलाई को नए दौर के मनोरंजक कैंपस शो में लोगों के चहेते किरदारों को वापस लाने वाले अमेज़न ओरिजिनल हॉस्टल डेज़ के दूसरे सीज़न को भी लॉन्च करेगा। अभी और भी बहुत कुछ बाकी है।
अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा के दीवाने ग्लोबल हिट जुडास और द ब्लैक मसीहा को स्ट्रीम कर सकते हैं, जबकि वयस्क और बच्चे टॉम एंड जेरी : द मूवी के साथ इतिहास की सबसे मीठी नोंक-झोंक का आनंद ले सकते हैं

तूफान(हिंदी) - 16 जुलाई
फरहान अख्तर स्टारर स्पोर्ट्स-ड्रामा, तूफान, एक बॉक्सर की कहानी और राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने के लिए उसके संघर्ष की दास्तान कहता है। भाग मिल्खा भाग के बाद, दूसरी बार एक्सेल एंटरटेनमेंट और राकेश ओमप्रकाश मेहरा, जिन्होंने इस फिल्म का निर्देशन किया है, ने साथ में काम किया है।

मलिक(मलयालम) - 15 जुलाई
मलिक, एक राजनीतिक थ्रिलर है, यह सुलेमान मालिद (फहाद फासिल) की कहानी है, एक करिश्माई नेता जिसे अपने समुदाय के लोगों से निस्वार्थ प्यार और वफादारी मिली, जो अपने लोगों को बचाने के लिए आधिकारिक ताकतों के खिलाफ क्रांति का नेतृत्व करता है। अलग-अलग समय की कहानी कहती ये फिल्म मलिक. अपराध, मौत और दर्द से भरे अतीत की कहानी है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म का निर्देशन महेश नारायणन ने किया है।

इक्कत (कन्नड़) – 21 जुलाई
कोविड 19 महामारी के दौरान हंसाने वाला यह कन्नड़ कॉमेडी ड्रामा पवन कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया है और इसमें एक विवाहित जोड़े की ज़िंदगी को दिखाया गया है। कई फिल्मों में लोगों का मनोरंजन करने वाले कॉमेडियन नागभूषण और बिग बॉस कन्नड़ से फेम पा चुकी मशहूर अभिनेत्री भूमि शेट्टी अभिनीत यह फिल्म, दर्शकों को मज़ेदार और ठहाकों के सफ़र पर ले जाने की गारंटी है।

तमिल- सरपट्टा परंबरी/ तेलुगु-सरपट्टा- 22 जुलाई
सरपट्टा एक तमिल स्पोर्ट्स ड्रामा है जो 1970 के दशक के मद्रास में उस दौर की बॉक्सिंग को दिखाता है। पा रंजीत द्वारा निर्देशित, इस फिल्म में आर्य मुख्य भूमिका में हैं जिन्होंने एक मुक्केबाज की भूमिका निभाई है। कहानी उत्तरी चेन्नई में दो गुटों, इडियप्पा परंबरई और सरपट्टा परंबरई के बीच हुए संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है।

हॉस्टल डेज़ सीजन 2 - जुलाई 23
दूसरे सीज़न में चार सीधे और कमज़ोर विंग-मेट्स (अंकित, चिराग, जाट और झांटू) की कहानी को आगे बढ़ाते हुए, यह सीरीज़ भारत में इंजीनियरिंग हॉस्टल के अंदर की ज़िंदगी को दिखाता है। आप इससे खुद को जुड़ा पाएंगे और यह आपको मज़ेदार भी लगेगा, क्योंकि दूसरा सीज़न हॉस्टल लाइफ की कई सारी मिली-जुली बातों को लेकर बनाया गया है।

जुडास एंड ब्लैक मसीहा - जुलाई 25
जुडास एंड ब्लैक मसीहा 2021 में बनी, अमेरिकी जीवनी पर आधारित ड्रामा फिल्म है, जिसे इसकी मज़बूत कहानी और दमदार अभिनय के लिए सराहा गया है।

टॉम एंड जेरी - जुलाई 10
इस सदी की शादी की पूर्व संध्या पर जब जैरी न्यूयॉर्क शहर के बेहतरीन होटल में जाता है, तो एक नोंकझोंक फिर से शुरू होती है, जिससे छुटकारा पाने के लिए हताश इवेंट प्लानर को टॉम को काम पर रखना पड़ता है। जैसे-जैसे चीज़ें बिगड़ती हैं, बिल्ली और चूहे की बढ़ती लड़ाई जल्द ही उसके करियर, शादी और होटल को तबाह करने लगती है।
प्रसिद्ध टॉम एंड जेरी कार्टून चरित्रों के आकर्षण से भरपूर, यह सालों से मशहूर किरदारों से मनोरंजन के लिए एक शानदार फ़िल्म है!


Click it and Unblock the Notifications