मनीषा रानी के प्यार में दीवाना हो गया था ये स्टार, अब हुआ ब्रेकअप? बोला- जिंदगी भर किसी से...

Manisha Rani Tony Kakkar: बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आने के बाद मनीषा रानी ने झलक दिखला जा 11 का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद मनीषा रानी लगातार सुर्खियों में नजर आती हैं। लेकिन इसी बीच उनके अफेयर की चर्चा सिंगर टोनी कक्कड़ के साथ में रही। मुंबई के रेस्टोरेंट के बाहर दोनों को साथ में देखा गया था।
टोनी कक्कड़ ने मनीषा के साथ में 'जमना पार' म्यूजिक वीडियो में भी काम किया था और इसको दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया गया था। इतना ही नहीं आपको बता दें कि मनीषा रानी का टोनी कक्कड़ के घर पर भी आना-जाना लगा रहा करता था। वह नेहा कक्कड़ के साथ में भी एक अच्छा बॉन्ड शेयर करती थी।
लेकिन आपको बता दें कि कुछ महीनो से मनीषा रानी और टोनी कक्कड़ को कहीं भी साथ में स्पॉट नहीं किया गया है। जिसके चलते अब कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच में कोई अनबन हुई है या फिर रिश्ते में दूरियां आ गई है। दरअसल एक इंटरव्यू में टोनी कक्कड़ ने खुद इस रिश्ते को लेकर सच्चाई बताई है।
रेडियो मिर्ची के साथ में बातचीत के दौरान टोनी कक्कड़ ने कहा कि "हमने थोड़े वक्त के लिए #Tonisha पर ब्रेक लगा दिया है। मुझे ऐसा नहीं लगता कि जिंदगी में कोई भी चीज ऐसी होती है जिससे आप हमेशा के लिए नाराज हो जाते हो। करते हैं कुछ तो करते हैं।" टोनी कक्कड़ की इन बातों को सुनने के बाद एक बार फिर से फैन Tonisha को साथ में देखना चाहते हैं। हालांकि अब देखना यही होगा कि आखिरकार कब इन दोनों को साथ में देखा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications













