बिग बॉस 5 में रो पड़ी जूही!

शक्ति कपूर, श्रद्धा श्रमा, मनदीप बेवली और अमर उपाध्याय ने बिग बॉस के घर में एक नया ही ड्रामा शुरू कर दिया है। कल बिग बॉस के शो में अगले हफ्ते के कैप्टन का चुनाव करने के लिए अमर को बिग बॉस ने बुलाया, तो अमर ने सबके साथ डिस्कस किया लेकिन अंत में उन्होंने अपना और मंदीप का नाम ले लिया।
ये वो दो नाम हैं जिसे किसी भी घर वालों ने रेकमेंड नहीं किया था। इस बात पर सभी घर वालों को गुस्सा आया खास तौर पर पूजा बेदी को।
बिग बॉस के घर में ग्रुपबाजी की शक्ति कपूर ने की है इसके लिए अमर, मनदीप और श्रद्धा को अपने कमरे में बुलाया और इस पर डिस्कशन भी किया। सबने इस बात चीत के दौरान विदा को अगले सप्ताह के लिए कैप्टन बनाने का फैसला किया। लेकिन अमर ने तो कुछ और ही सोच रखा था।
इसके बाद शो में इस सप्ताह हर मेंबर को दिए गए टास्क के बारे में बात करते हुए जूही उनकी गलतियां बताती हैं। तब इस घर के ज्यादातर सदस्यों को बुरा लग जाता है, अब आगे शो में दिखाया जाएगा कि अमर और जूही में भी जमकर टकरार होती है बाकि का हाल देखने के लिए बने रिहए बिग बॉस 5 के साथ..


Click it and Unblock the Notifications











