आज समाप्त होगा केबीसी 5 का सफर

हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों के बारे में सारी हकिकत टीवी में दिखाई गयी कि उनका रहन सहन कैसा है। उनके परिवार वालों से भी मिलवाया गया। यहां प्रतिभागियों की ज़िंदगी से जुड़े कई पल ऐसे भी आए जिसमें हर दर्शक और खुद अमिताभ बच्चन भी भावुक हो गये।
बिग बी ने अपने लास्ट शो के बारे में टि्वटर पर लिखा है कि गुरूवार को केबीसी फिनाले की रिकॉर्डिग हुई और इसमें पूरे एक दिन का समय लगा। इस साल का शो असाधारण रहा। इस असाधारण शो में सेट पर जो भी छोटी-छोटी बातें हुई हैं वे बहुत अलग थीं।
इस शो में पूरी भावना के साथ काम किया अब अलविदा कहना पड़ रहा है। ऐसा करना मुश्किल है लेकिन मुझे लगता है कि आप जब पुराने को दफना देते हैं तो नए का जन्म होता है। केबीसी का नया सीजन कब शुरू होगा ये तो नहीं कहा जा सकता लेकिन हां इस सीजन की लोकप्रियता देखते हुए नया सीजन जल्द आने की संभावनाएं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











