आज है शिव-आनंदी की शादी...आना जरूर
कलर्स के बहुचर्चित शो 'बालिका वधू' में वो पल आ गया जिसका इंतजार शो के फैंस काफी समय से कर रहे थे। जी हां, हम बात कर रहे हैं आनंदी की शादी की। आज रात आप लोग आनंदी-शिव का ब्याह देखेंगे। जिसमें शामिल होने के लिए टीवी के पापुलर शो के बड़े-बड़े सितारे भी पहुंचने वाले हैं।
लेकिन यहां हम आपको एक खास बात बताने वाले हैं। आज रात शिव-आनंदी एक सामूहिक विवाह के अंतरगत शादी करेंगे जहां दो पत्रकार इस शादी को कवर करने पहुंचेंगे और यह दोनों सितारे होंगे कलर्स के ही शो 'ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा' के सितारे मेघाऔर मोहन। जो बहुत जल्द आपको 'ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा' पार्ट 2 में दिखायी पड़ने वाले हैं।
आपको बता दें कलर्स के इस स्पेशल एपीसोड के लिए अभी से विज्ञापनों की फेहरिस्त काफी लंबी है। इसलिए आज का शो आनंदी के जीवन के साथ-साथ चैनल वालों के लिए भी काफी मायने रखता है। एक गांव के परिवेश की लड़की को अब एक पढ़े-लिखे परिवार में एडजस्ट करना होगा। लेकिन साथ ही आपको शिव-आनंदी के प्रेम के मीठे पल भी देखने को मिलेंगे और बहुत जल्द जगिया की बीवी गौरी की एंट्री भी शो में होगी वो भी बड़े अलग अंदाज में।



Click it and Unblock the Notifications