ऐसे रिश्ते में रहने का कोई मतलब नहीं है,अपमानजनक शादी में रहना गलत- शमिता शेट्टी

By Filmibeat Desk

शमिता शेट्टी जल्द ही जी5 की वेब सीरीज ब्लैक विडो में दिखाई देंगी। इस सीरीज़ के बारे में बताती हैं, कि कैसे पत्नियां अपने पति और रिश्तों का बदला लेने के लिए काम करती है।शमिता ने साझा किया, "मैं विवाहित नहीं हूं, इसलिए मुझे नहीं लगता कि मैं विवाहित लोगों को सलाह देने की स्थिति में हूं, लेकिन मैं पहले रिलेशनशिप में थी और मैंने अपने दोस्तों और परिवार की सफल शादियां देखीं है।"

अभिनेत्री कहती हैं, "जहां तक मैंने समझा है कि एक रिश्ते को काम करने के लिए आपसी प्यार, समझ और सबसे महत्वपूर्ण सम्मान होना चाहिए। जब यह सब खो जाता है, तो मुझे नहीं लगता कि रिश्ते में रहना का कोई मतलब है। लेकिन बहुत से लोग अपने माता-पिता, बच्चे, परिवार आदि, अलग-अलग कारणों से विवाह में बने रहते हैं।

जैसे मैंने कहा कि मेरी शादी नहीं हुई है इसलिए मैं सलाह देने की स्थिति में नहीं हूं , लेकिन मैं कह सकती हूं कि आपको सही और गलत में अंतर समझने के लिए मजबूत होना चाहिए और जो आपके लिए सही है, वही करना चाहिए। अपने आपको पहले समझना होगा क्योंकि यदि आप दुखी हैं, तो यह आपके द्वारा किए जाने वाले हर काम में रुकावट लाने वाला है।

Shamita Shetty

आप अपने बच्चों, अपने परिवार, अपने दोस्तों, आपके द्वारा बनाए गए किसी भी अन्य रिश्ते में खुश रहने के लिए सक्षम नहीं होंगे। इसलिए यदि आप भीतर से खुश नहीं हैं, तो आप अपने लिए एक खुशहाल दुनिया नहीं बना पाएंगे। तो बस कोशिश करें और साहस करें और जानिये कि आपके लिए क्या सही है और यदि आप एक अपमानजनक शादी में हैं, तो आपको किसी से मदद लेने की जरूरत है, इसके बारे में किसी से बात करें क्योंकि इससे आपको सही निर्णय लेने की ताकत मिलेगी''

ब्लैक विडो का भारतीय वर्जन 8 वां रूपांतर होगा और NENT स्टूडियो UK ने ZEE5 और निर्माता बिग सिनर्जी मीडिया लिमिटेड के साथ दो सीज़न की डील की है, जो भारतीय दर्शकों के लिए इसके स्क्रिप्टेड प्रारूप का लोकल वर्जन दिखाएगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X