..................... To celebrate the success of Bicchoo Ka Khel, lead actor Divyendu reached the city of Nawabs Lucknow! - Hindi Filmibeat

'बिच्छू का खेल' की सफलता पर अभिनेता दिव्येंदु का नवाबों के शहर लखनऊ में शानदार जश्न

By Filmibeat Desk

अपनी नवीनतम क्राइम थ्रिलर 'बिच्छू का खेल' की सफलता से गदगद, दिव्येंदु की खुशी सातवें आसमान पर है। दर्शक विशेष रूप से उनके प्रशंसकों ने उन्हें लोकप्रिय वेब शो से उनके प्रसिद्ध स्क्रीन नाम- अखिल श्रीवास्तव से संबोधित करना शुरू कर दिया है।
बहुमुखी अभिनेता इन दिनों 'बिच्छू का खेल' के प्रचार में व्यस्त है और यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है कि यह शो दर्शकों, विशेषकर कंटेंट को पसंद करने वाले लोगों के बीच अवश्य पहुंचे।

शो के रिलीज़ से पहले आशीर्वाद मांगने के लिए वाराणसी में विशेष गंगा आरती करने के बाद, दिव्येंदु हाल ही में एक प्रमोशनल सिटी टूर के लिए नवाबों के शहर लखनऊ पहुंचे थे। इन दौरान, युवा अभिनेता स्थानीय मीडिया के साथ बातचीत करने के साथ-साथ शहर के लोकप्रिय चाट हाउस का जमकर लुत्फ़ उठाया।

Bicchoo Ka Khel

दिव्येंदु कहते हैं, ''मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि लखनऊ के लोगों ने हमेशा मुझ पर प्यार बरसाया है और समर्थन किया है। यह शहर मेरे लिए बहुत भाग्यशाली रहा है और यह मेरे करियर में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मुझे लखनवी बिरयानी (पुलाव) बहुत पसंद है और मुझे लगता है कि स्थानीय व्यंजनों में डाली जाने वाली सभी सामग्रियां समान माप में होती हैं, इसलिए इसका स्वाद इतना अच्छा होता है। ये शहर इतना प्यार है कि यहां की गाली, गाली नहीं लगती!

'बिच्छू का खेल' ने निश्चित रूप से दर्शकों के बीच खलबली मचा दी है और फिल्म, टेलीविजन व ओटीटी दुनिया के अभिनेताओं के साथ इसे एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है। स्टार कास्ट में दिव्येंदु, अंशुल चौहान, और जीशान कुआदरी के साथ सत्यजीत शर्मा, राजेश शर्मा, अभिषेक चौहान, गगन आनंद, आकांक्षा ठाकुर और अभिनव आनंद शामिल हैं।

पहले से ही सफलतापूर्वक 18 नवंबर से ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध, 'बिच्छू का खेल' एक अपराध थ्रिलर है जो कि एक नवोदित लेखक अखिल की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका जीवन किसी रोलर कोस्टर की सवारी से कम नहीं है और यह अब आपको ट्विस्ट के साथ अपनी सीट के किनारे बांध कर रखता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X