'तारक मेहता' का पुराना टप्पू अब हो गया है जवान, एक्टर की हैंडसम शक्ल देखकर हसीनाएं भी हार जाती हैं दिल!

tappu

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Actor Bhavya Gandhi: टीवी जगत का मशहूर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टेलीविजन जगत के सबसे ज्यादा चलने वाले शोज में से एक है। यह शो एक दशक से भी ज्यादा समय से लोगों का मनोरंजन करता चला आ रहा है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा को लोग देखना पसंद करते हैं इस शो से कई लोग गए तो कई लोग जुड़े भी। इस शो के किरदारों की कहानी से लोग खुद को जोड़कर देख पाते हैं और यही वजह है कि इसे इतने लंबे समय से प्यार मिल रहा है। इस शो में सबसे ज्यादा गड़ा फैमिली को प्यार मिलता है, जिसमें- जेठालाल गड़ा, उनकी पत्नी- दयाबेन गड़ा, उनके बेटे- टप्पू गड़ा और उनके पिता चंपकलाल गड़ा हैं। इनके परिवार की कहानी को लोग खूब पसंद करते हैं।

जेठालाल और बापूजी तो शो के साथ शुरुआत से ही जुड़े हुए हैं लेकिन दया पिछले कुछ सालों से शो से गायब हैं और अब खबर आ रही है कि जल्द ही शो में दयाबेन की वापसी हो सकती है। इसके अलावा शो में टप्पू को रोल निभाने वाले एक्टर्स में भी दो बदलाव हो चुका है। लेकिन आज भी जब भी टप्पू की बात होती है तो लोगों को वही सबसे पहला और शरारती टप्पू याद आता है, जो अपनी एक फूंक से अपने बालों को उड़ाया करता था।

शो में सबसे पहले टप्पू का रोल निभाया था भव्य गांधी ने काफी सालों तक यह शो किया था, लगभग नौ सालों तक वो टप्पू के रोल में लोगों का मनोरंजन करते रहे लेकिन बाद में उन्होंने इसे छोड़ दिया। शो छोड़ने पर उनका कहना था कि शो करते हुए बहुत ही साधारण सा हो चुका था। वह कुछ नया करना चाहते थे।

भव्य गांधी आज 26 साल के हो गए हैं और अपने हैंडसम चेहरे से हसीनाओं को घायल करते रहते हैं। 'टप्पू' आजकल गुजराती फिल्मों में लीड रोल करने लगे हैं। उन्होंने Kehvatlal Parivar और Tari Sathe जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा भव्य गांधी जल्द ही एक फिल्म में भी नजर आने वाले हैं।

टीवी जगत की और भी मनोरंजक और जानकारी से भरी खबरों को जानने के लिए यहां क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X