TMKOC: तो 'पोपटलाल' से शादी कने वाली हैं 'रीटा रिपोर्टर'? जानिए क्या है मामला?

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Popatlal Wedding

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Popatlal Wedding: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' कॉमेडी की दुनिया का सबसे लंबा चलने वाला शो है। इसे लेकर फैंस हमेशा ही एक्साइटेज रहते हैं। हाल ही में इस शो के लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। शो में टप्पू के रोल में एक नए एक्टर ने एंट्री ली है। अब इस बीच एक और खबर आ रही है और ये खबर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फेमस कैरेक्टर पोपटलाल को लेकर है। हाल ही में शो में रीटा रिपोर्टर का रोल निभाने वाली प्रिया आहूज ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है या यूं कहें ये रीटा रिपोर्टर चाहती ही नहीं हैं पोपटलाल भी अपना घर बसाएं।

रीटा रिपोर्टर का जवाब
अब बातों को गोल-मोल घुमाने की बजाय आपक समस्या का सटीक हल देते हैं। हुआ यूं कि रीटा रिपोर्टर उर्फ प्रिया आहूजा ने हाल ही में 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन रखा था, जिसमें उनके फैंस ने उनसे दिल खोलकर सवाल पूछे। प्रिया ने भी उन सवालों का दिल खोलकर जवाब दिया। लेकिन इस बीच एक फैन ने रीटा से ऐसा सवाल पूछा जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। रीटा रिपोर्टर से एक फैन ने पूछा, 'अगर TMKOC में आपकी शादी पोपटलाल के साथ हो गई तो आपका क्या रिएक्शन होगा?' इस जवाब में रीटा ने कहा 'कैंसिल, कैंसिल, कैंसिल'। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 'रीटा रिपोर्टर' यानी प्रिया आहूजा पहले से ही शादीशुदा हैं उनका एक बेटा भी है। प्रिया ने शो के पूर्व निर्देशक मालव राजदा से शादी की है।

14 सालों से कर रहा मनोरंजन
पोपटलाल के कैरेक्टर की बात करें तो पोपटलाल एक पत्रकार है, जो हमेशा अपने छाते के साथ ही रहता है और अपनी शादी के लिए चिंतित रहता है। पोपटलाल की जिंदगी मे अबतक बहुत सी लड़कियां आईं। कई बार तो बात शादी तक भी पहुंची लेकिन शादी नहीं हो पाई। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो की बात करें तो यह शो 28 जुलाई 2008 से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है। इस शो ने कई उतार-चढ़ाव देखे लेकिन कभी भी शो ने लोगों का मनोरंजन करना नहीं छोड़ा। आपको जानकर हैरान होगी कि यह सब टीवी में सबसे अधिक देखा जाने वाला शो है। यह कहानी तारक मेहता के "दुनिया ने ऊन्धा चश्मा" पर आधारित है, जो एक गुजराती साप्ताहिक अखबार चित्रलेखा के लिए लिखते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X