Taarak Mehta में संस्कारी सी दिखने वाली इस हसीना पर छाया बोल्डनेस का खुमार, पहली बार पहन ली बिकिनी

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Fame Actress Monika Bhadoriya: कॉमेडी की दुनिया का सबसे मशहूर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सबसे लंबा चलने वाला कॉमेडी शो है। इस शो ने कई सितारों को घर-घर पहचान दिलाई है। कई एक्टर्स को तो लोग अब भी इस शो के जरिए ही जानते हैं।
मोनिका रहती हैं सोशल मीडिया पर एक्टिव
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम करने वाले लगभग सभी कलाकार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। इन्हीं सबकी लिस्ट में एक नाम है जो इन दिनों अपनी हॉट तस्वीरों से फैंस के दिलों को घायल कर रहा है और वो नाम है- मोनिका भदौरिया। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में कभी बावरी का रोल निभाने वाली हसीना मोनिका भदौरिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इस बार भी उन्होंने अपनी फोटो से फैंस के दिलों में छूरियां चलाई हैं।
टू पीस में मोनिका
मोनिका भदौरिया ने जो फोटो शेयर की है, उसमें वो ग्रे कलर के टू-पीस में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने क्रोशिए का टू-पीस पहना है और ये बोल्ड आउटफिट पहनकर वो इठलाती हुई नजर आ रही हैं। हसीना ने पोज भी कुछ ऐसा दिया है कि किसी का भी दिल पिघल जाए। मोनिका की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
तारक मेहता के प्रोड्यूसर पर लगाए इल्जाम
आपको बता दें, मोनिका वही एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने जेनिफर मिस्त्री के बाद 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर असित मोदी पर इल्जाम लगाए थे। एक्ट्रेस ने कहा था कि वो शो में शूटिंग के दौरान काफी ज्यादा मुसीबतों में थीं। उन्होंने अपनी मां और दादी को खो दिया था और उनकी मौत ने एक्ट्रेस को तोड़कर रख दिया था। लेकिन उनकी परेशानी समझने की बजाय एक्ट्रेस को टॉर्चर किया गया। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसी-ऐसी बातें बोली गईं कि मेरा मन किया कि मैं आत्महत्या कर लूं।


Click it and Unblock the Notifications