TMKOC: तो क्या 'तारक मेहता' के जेठालाल के बापूजी खाते हैं 'गुटखा'? अमित भट्ट ने दिया चौंकाने वाला जवाब

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' न केवल भारतीय टेलीविजन स्क्रीन पर सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले शो में से एक है, बल्कि निस्संदेह सबसे लंबे समय तक चलने वाले सिटकॉम में से एक है। असित मोदी द्वारा निर्मित इस शो ने लगभग 15 वर्षों तक दर्शकों का मनोरंजन किया है और अभी भी दर्शकों को अपने कंटेंट से बांधे रखने में कामयाब है।
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो के किरदार भी उतने ही पॉपुलर हैं। फैंस अक्सर इस बात को लेकर आश्चर्यचकित रहते हैं कि उनके पसंदीदा ऑनस्क्रीन किरदार कहां हैं। अमित भट्ट जो असित मोदी के शो में जेठालाल के बापू जी की भूमिका के लिए जाने जाते हैं, अपनी मजेदार हरकतों के लिए जाने जाते हैं।
इस साल मई में, अमित भट्ट ने अपनी पत्नी कृति भट्ट के साथ एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वे एक मजेदार हिंदी डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। डायलॉग है, "40 के बाद स्त्री समझदार हो जाती हैं, पर मुद्दे की बात ये है कि वो आपने आप को 40 की मानें तो ना।" कमेंट सेक्शन में एक शख्स ने एक्टर से एक अजीबोगरीब सवाल पूछा और उस शख्स का एक्टर ने काफी हैरानी वाला जवाब दिया। यूजर ने लिखा, "आप गुटका खाते हो?" इस पर एक्टर ने ईमानदारी से जवाब दिया। उन्होंने लिखा, "हां।"
यह भी पढ़ें- सड़क पर किन्नर बनकर घूमा ये टीवी एक्टर, सिग्नल पर गाड़ी के पास जाकर मांगे पैसे और फिर...
वीडियो से अधिक, कमेंट ने नेटिजन्स का ध्यान आकर्षित किया। कई लोगों ने इस कमेंट पर प्रतिक्रिया दी और मीम्स बनाए। कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'अमित सर बोलिए जुबान केसरी', 'देख रहे हैं भाई, एटीट्यूड चंपक चाचा के', 'सीधी बात नहीं बकवास'। दूसरों ने अमित भट्ट के ईमानदार जवाब की भी सराहना की। हालांकि, नेटिज़न्स के एक वर्ग ने उनकी पसंद के लिए उनकी आलोचना की। उन्होंने लिखा, "आप ऐसे गुटका क्यों प्रमोट कर रहे हैं?" दूसरों ने लिखा कि उन्हें खुले तौर पर 'हां' लिखने के बजाय इस पर शर्म आनी चाहिए। लेकिन, अभिनेता ने इनमें से किसी भी टिप्पणी का जवाब नहीं दिया है।


Click it and Unblock the Notifications
