TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के 'सोढ़ी' लापता, 4 दिन से नहीं पहुंचे घर

Gurucharan Singh Missing: टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर शो के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें तारक मेहता का उल्टा चश्मा का नाम हमेशा शामिल रहता है। अक्सर देखा जाता है कि इस कॉमेडी शो की स्टार कास्ट को लेकर सुर्खियां काफी तेज रहती हैं। इस बीच तारक मेहता शो के सरदार सोढ़ी जी यानी गुरुचरण सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में पहले सोढ़ी का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह दिल्ली से लापता हो गए हैं। एक्टर दिल्ली एयरपोर्ट से लापता हो गए। खबर थी कि वह एयरपोर्ट से मुंबई जा रहे थे, लेकिन न तो वह मुंबई पहुंचे और न ही घर लौटे हैं। एक्टर के गुमशुदगी की शिकायत की डिजिटल कॉपी भी मिली है, जो हिंदी में छपा था। शिकायत गुरुचरण के पिता ने दर्ज कराई है।
इसमें लिखा है, 'मेरा बेटा गुरुचरण सिंह, उम्र: 50 साल, 22 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे मुंबई जाने के लिए निकला था। वह फ्लाइट लेने के लिए एयरपोर्ट गया था। वह न तो मुंबई पहुंचा और न ही घर लौटा है और उनका फोन भी नहीं मिल रहा है। वह मानसिक रूप से स्थिर है और हम उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन अब वह लापता है।'
इससे पहले, जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल के यौन उत्पीड़न मामले के बारे में एक इंटरव्यू में कहा था, 'गुरुचरण मेरे मामले में गवाहों में से एक हैं। मुझे 9 जून को उनका फोन आया और मुझसे आने और उनसे मिलने के लिए कहा। मई में, उन्होंने उन्होंने मुझे आश्वासन दिया था कि वह अदालत में मेरे लिए गवाह बनेंगे। उन्होंने मुझसे स्पष्ट रूप से कहा था कि वह मीडिया में कोई कमेंट नहीं करेंगे, लेकिन मेरा सपोर्ट करने के लिए अदालत में आएंगे। हालांकि, जब मैं उनसे मिलने गई, तो उन्हें ऑफिस बुलाकर सारा बकाया चुका दिया गया। मुझे एहसास हुआ कि वह मेरे पक्ष में नहीं बोलेंगे।'


Click it and Unblock the Notifications