TMKOC की ‘सोनू’ ने दी गुड न्यूज़… फैंस ने समझा प्रेग्नेंसी, लेकिन निकला बड़ा ट्विस्ट!

Jheel Mehta Good News: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में सबसे पहले सोनू का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस झील मेहता ने हाल ही में गुड न्यूज़ दे दी है। दरअसल उन्होंने हाल ही में पति आदित्य दुबे के साथ फैंस को खुशखबरी दी है। हालांकि इस गुड न्यूज़ का नाम सुनकर फैंस सोचने लगे कि एक्ट्रेस प्रेगनेंट है लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने दूसरी बड़ी खबर दी है।

Jheel Mehta

जानकारी के लिए आपको बता दें की झील मेहता ने बताया कि वह हाल ही में अपने नए घर में शिफ्ट होने जा रही हैं। उन्होंने वीडियो में कहा कि हमारे पास में आपसे शेयर करने के लिए बहुत ही एक्साइटिंग चीज है। इसके बाद में वह हाथ हटाते हैं और एक चाबी नजर आती है। जो उनके नए घर की होती है। वीडियो पर भी लिखा होता है कि हम अपने नए घर में शिफ्ट हो चुके हैं। इस दौरान एक्ट्रेस काफी खुश नजर आए और उनके पति आदित्य उन्हें प्यार से किस करते हुए भी देखे गए।

इस वीडियो को शेयर करते हुए झील मेहता ने कैप्शन में लिखा कि हमारी जिंदगी का एक छोटा सा अपडेट आपके लिए। आपको क्या लगता था कि यह क्या है? हालांकि एक्ट्रेस के इस वीडियो को देखने के बाद में काफी लोग सो रहे थे कि वह प्रेग्नेंट है लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं था। उनकी इस पोस्ट पर काफी लोग कमेंट करते हुए भी नजर आए।

झील मेहता की इस अटपटी गुड न्यूज़ पर काफी लोग चुटकी लेते हुए भी नजर आए। एक यूजर लिखता है कि एक पल के लिए तो हमें यकीन हो गया था लेकिन आपने हमें सही मजा चखा दिया। हालांकि काफी सारे लोग उनको नए घर की बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 30 साल की झील मेहता ने अपने चाइल्डहुड लवर आदित्य दुबे के साथ में 28 दिसंबर 2024 में शादी कर ली थी। दोनों की शादी को 1 साल से भी ज्यादा हो चुका है। अगर हम अभिनेत्री के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने एक्टिंग को अलविदा कह दिया है और अभी वह अपना बिजनेस संभाल रही है।

Read more about: jheel mehta
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X