Jheel Mehta Wedding: 'तारक मेहता' की छोटी सोनू बनी दुल्हन, लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत दिखी झील मेहता

Jheel Mehta Wedding Video

Jheel Mehta Wedding Video: तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में छोटी सोनू का किरदार निभाने वाली झील मेहता अब काफी बड़ी हो चुकी है। इतना ही नहीं अब वह शादी भी कर चुकी है और हाल ही में उन्होंने अपनी शादी की एक बहुत ही ब्यूटीफुल सी वीडियो भी शेयर की है। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आदित्य दुबे के साथ में शादी की है।

अब झील मेहता की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरस होता हुआ नजर आ रहा है। एक्ट्रेस शादी के लाल जोड़े में बेहद ही प्यारी नजर आ रही है। एक्ट्रेस का लुक दुल्हन के रूप में इतना ज्यादा खूबसूरत लग रहा है कि कोई भी उनसे नजर हटा ही नहीं पा रहा है। झील मेहता ने बहुत ही शानदार तरीके से अपनी शादी में घूंघट लेकर एंट्री मारी।

झील मेहता को शादी के लाल जोड़े में देखकर उनके पति आदित्य दुबे भी काफी इमोशनल नजर आए। उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे और उनकी वीडियो पर अब लगातार लोग खूब कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। बताते चलें कि आदित्य और झील मेहता की शादी 28 दिसंबर को हुई थी। इससे पहले भी झील मेहता ने अपनी शादी की रस्मो की वीडियोज को शेयर किया था।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि झील मेहता और आदित्य पिछले 14 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन अब आखिरकार दोनों शादी के बंधन में बंध गए। झील मेहता के करियर की बात करें तो तारक मेहता शो छोड़ने के बाद उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली। अब वह बिजनेसवुमेन के तौर पर काम कर रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X