27 ईमेल, 10 बैंक खाते... तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम सोढ़ी पर पुलिस का बड़ा खुलासा, पुलिस से भी छूटे पसीने!

सालों से दर्शकों के बीच छाया हुआ टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सोढ़ी का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरु चरण सिंह पिछले कई दिनों से लापता है। यह सिलसिला बढ़ता चला जा रहा है। दिल्ली पुलिस कोइस मामले पर खबर मिली है कि किसी शख्स के निगरानी किए जाने की आशंका के कारण 27 अलग-अलग ईमेल खातों का वह इस्तेमाल कर रहे थे।
पुलिस अधिकारी द्वारा बताया गया कि गुरुचरण को अपनी निगरानी किए जाने का शक हो रहा था और इसी के चलते वह अक्सर अपनी ईमेल खाता को बदल रहे थे। एक्टर 22 अप्रैल की शाम को मुंबई के लिए रवाना हुए और अपनी मंजिल तक पहुंच नहीं पाए। पालम में रहने वाले उनके पिता ने उनसे फोन पर कांटेक्ट करने की भी कोशिश की।
लेकिन जब गुरु चरण सिंह के पिता इसमें नाकामयाब रहे तो उन्होंने पुलिस को इस बात की खबर दी। 26 अप्रैल को पालम पुलिस थाने में आईपीएस की धारा 365 के तहत मामला दर्ज किया गया। हालांकि पुलिस को एक्टर के मोबाइल फोन से उनकी लोकेशन का पता लगाने के लिए भी कहा गया था।
पुलिस अधिकारी द्वारा बताया गया की एक्टर का मोबाइल 22 अप्रैल की रात 9:22 से बंद है। सीसीटीवी फुटेज मय बे पाया गया कि उनका अंतिम स्थान दक्षिण पश्चिम-दिल्ली के डाबरी में था। जहां पर वह आईजीआई हवाई अड्डे के पास से किराए पर लिए हुए ई रिक्शा में पहुंचे थे। एक्टर के पास दो मोबाइल फोन थे और उनमें से एक को उन्होंने दिल्ली में अपने घर पर छोड़ दिया था।
आखरी बार गुरु चरण सिंह ने अपने दोस्त को कॉल की थी जो उन्हें मुंबई हवाई अड्डे पर लेने आने वाला था। पुलिस ने उनके बैंक खातों और क्रेडिट कार्ड से किए गए लेनदेन की भी जानकारी निकाली और अंतिम लेनदेन उनका 14000 रुपए का था। यह राशि उन्होंने लापता होने के एक दिन पहले निकली थी और बताया जाता है कि उनकी आर्थिक स्थिति कुछ ठीक भी नहीं थी।


Click it and Unblock the Notifications