..................... Tmkoc sodhi aka gurucharan singh kidnapped cctv footage find by police - Hindi Filmibeat

TMKOC: किडनैप हुआ गुमशुदा सोढ़ी.. फोन से हुए थे कई ट्रांजैक्शन

Tmkoc gurucharan singh

टीवी का मशहूर सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सोढ़ी को लेकर इन दिनों खबर आ रही है कि वह 22 अप्रैल से लापता है। इतना ही नहीं अब पुलिस ने भी किडनैपिंग का मामला दर्ज कर लिया है। IPC धारा 365 के तहत फिर भी दर्ज करवाई जा चुकी है। लेकिन अब पुलिस के हाथ एक CCTV फुटेज लगा है और इसमें किडनैपिंग का मामला सामने आ रहा है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि गुरु चरण सिंह के पिता हरगीत सिंह ने बताया कि "SHO ने मुझे कॉल की और उन्होंने मुझे आश्वासन दिलाया कि वह गुरु चरण सिंह को जल्दी ही ढूंढ निकालेंगे। मैं उम्मीद करता हूं कि गुरु चरण ठीक होगा और वह खुश होगा। जहां पर भी वह इस समय है उसे रब खैर रखें।"

तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल के गुरु चरण सिंह की उम्र 50 साल है और वह 4 दिन से लापता है। उनके पिता ने दिल्ली के पालम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया। जांच में पता चला कि वह 22 अप्रैल की सुबह मुंबई के लिए निकले थे और 8:30 बजे उनकी दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट भी थी। लेकिन उन्होंने ना तो फ्लाइट ली और ना ही वह मुंबई पहुंचे।

इसके बाद 25 अप्रैल को दोपहर 3:00 बजे एक्टर के पिता ने दिल्ली के पालम थाने में मिसिंग होने की शिकायत लिखवाई। पुलिस के हाथ एक CCTV फुटेज लगा और इसमें गुरु चरण सिंह नजर आए। 24 अप्रैल तक एक्टर के पास फोन था और अब वह स्विच ऑफ बता रहा है। लेकिन जब पुलिस द्वारा फोन के ट्रांजैक्शन निकलवाए गए तो काफी अजीबोगरीब चीज मिली।

खबरों के अनुसार गुरु चरण सिंह की मां पिछले काफी लंबे वक्त से बीमार थी और वह अस्पताल में भर्ती थी। पिता ने यह भी बताया कि अब वह ठीक है और घर पर ही आ गई है। परिवार इन दोनों गुरु चरण को लेकर काफी ज्यादा चिंता में है और सभी लोग पॉजिटिव एटीट्यूड लेकर आगे बढ़ रहे हैं। सभी कानून और भगवान पर भरोसा कर रहे हैं।

Read more about: tmkoc gurucharan singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X