TMKOC: नई दया की आस लगाए बैठ फैन्स की उम्मीदों को देख काजल पिसल ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हां ऑडिशन दिया था...

TMKOC

TMKOC: टीवी के मोस्ट पॉपुलर शोज में से एक है तारक मेहता का उल्टा चश्मा का शो। बच्चे से लेकर बड़ा हर कोई इस शो को देखना पसंद करता है। यह शो पिछले 16 सालों से चल रहा है। और बात टीआरपी की करें तो इस शो ने अपनी जबरदस्त TRP से यह साबित कर दिया है कि यह शो दर्शकों का मनोरंजन करने में सबसे आगे है।

शो में खासतौर पर दया बेन और जेठालाल की नोकझोक फैन्स को बेहद पसंद आती है, लेकिन लंबे समय से दया बेन शो का हिस्सा नहीं हैं। दिशा वकानी के शो से जाने की वजह से फैन्स आए दिनों बस यही उम्मीद लगाते हैं कि दिशा अब आएंगी। वहीं शो के मेकर्स भी फैन्स को दिलासा देते हैं कि जल्द ही दिशा वकानी शो का हिस्सा बनने वाली हैं, लेकिन जब दिशा ने कंफर्म कर दिया कि वह शो से दोबारा नहीं जुड़ सकतीं तब मेकर्स ने नई दया की तलाश शुरू कर दी।

काजल पिसल ने बताई सच्चाई
वहीं हाल ही में दया बेन की वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। खबरें थीं कि काजल पिसल ने दिशा वकानी को रिप्लेस कर दिया है। अब से काजल दया बेन का किरदार निभाएंगी। काजल की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं जिसमें देखा जा सकता है कि काजल दया बेन की तरह सजी नजर आ रही हैं। ऐसे में फैन्स को लगा कि शायद दया बेन के आ जाने के बाद शूटिंग शुरू हो गई है।

हां, मैंने ऑडिशन दिया था लेकिन...
वहीं अपनी तेजी से उड़ रही खबरों को लेकर काजल पिसल ने जूम को इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने तारक मेहता के शो से जुड़ने की बात को लेकर खुलासा किया। काजल ने बताया कि मुझे कई कॉल और मैसेज आ रहे हैं, लेकिन आपको बता दूं कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। काजल कहती हैं कि मैं पहले से ही झनक शो में काम कर रही हूं। इसीलिए यह खबर गलत है। हां मैंने ऑडिशन दिया था साल 2022 में दिया बेन के लिए। जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं वह टेस्ट लुक की थीं, लेकिन बाद में मेकर्स का कोई रिस्पांस नहीं आया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X