'तारक मेहता...' में टप्पू ने की सोनू संग भागकर शादी? गोकुलधाम सोसाइटी में मचेगा बवाल!

TMKOC Tapu Sonu Marraige: तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल पिछले लंबे समय से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है। लेकिन अब शो की कहानी काफी ज्यादा खतरनाक मोड़ ले रही है। दरअसल आपको बता दें कि इस समय गोकुलधाम सोसाइटी में बड़ा बवाल मचा हुआ है। यहां तक कि टप्पू और सोनू ने शादी भी कर ली है जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है।
अगर हम शो की कहानी के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि भिड़े, माधवी भाभी, जेठालाल, बापूजी और तारक, टप्पू के झूठ को पता लगाने के बाद में सीधा इस फूल वाले के पास पहुंच जाते हैं जहां से वरमाला खरीदी गई थी। लेकिन बाद में वहां से जो सच सामने आया उसने हर किसी को हैरान करके रख दिया।
यहां पर सभी को फूल वाले ने यह भी बताया कि टप्पू और सोनू एक दूसरे से शादी करने का प्लान बना रहे थे। फूल वाले की इस बात को सुनने के बाद में भिड़े और माधवी दोनों ही काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं। जेठालाल और बापूजी भी काफी ज्यादा यह बात सुनकर हैरान हो जाते हैं। फिर वह भागते हुए मंदिर जाते हैं जिससे कि समय रहते इस शादी को रोक सके।
लेकिन मंदिर पहुंचने ही वहां पर देखते हैं कि टप्पू और सोनू पहले से ही रहते हैं। इससे पहले जेठालाल या भिड़े में से कोई कुछ कहता उससे पहले ही टप्पू ने सोनू के गले में वरमाला पहना दी और ऐलान कर दिया कि अब वह शादीशुदा हो चुके हैं। भिड़े और माधवी के चेहरे पर गुस्से और सबने का एक्सप्रेशन भी नजर आए।
हालांकि जेठालाल और बापूजी के लिए भी यह एक बड़ा झटका था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है जिसमें जेठालाल कहता है कि कम से कम अपनी मां को तो आने देता। हालांकि काफी सारे लोगों का यह भी कहना है कि यह सिर्फ एक सपने का सीक्वल है। खैरियत तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा कि आगे क्या होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











