'तारक मेहता...' के 'जेठालाल' हैं करोड़पति, एक एपिसोड के लिए लाखों में वसूलते हैं फीस, जानें कितनी है नेटवर्थ

TMKOC Jethalal Aka Dilip Joshi Net Worth: टेलीविजन का पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' काफी सालों से दर्शकों के बीच में अपनी एक खास जगह बनाए हुए हैं। इस शो के हर एक किरदार को घर-घर में अच्छी खासी पापुलैरिटी भी मिल चुकी है। लेकिन शो के में किरदार जेठालाल का रोल निभाने वाले दिलीप जोशी आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है।
दिलीप जोशी को इंडस्ट्री में तीन दशक काम करते-करते हो चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में जेठालाल का किरदार निभा कर घर-घर में अपनी एक खास पहचान बनाई है। आज के वक्त में वह शो के हाईएस्ट पेड एक्टर बन चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी नेटवर्थ कितनी है तो आज हम आपको यही बताने वाले हैं।
दिलीप जोशी की उम्र 56 साल हो चुकी है और आपको बता दें कि आज भी उन्हें जेठालाल के नाम से ही जाना जाता है। उन्होंने सिर्फ 12 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। दिलीप ने सलमान खान की फिल्म मैने प्यार किया से बॉलीवुड डेब्यू किया था और असल पहचान उन्हें जेठालाल के किरदार से मिली।
हालांकि दिलीप जोशी के जीवन में एक ऐसा वक्त आया था जब वह बेरोजगार हो गए थे और आज के वक्त में वह करोड़ों में कमाई करते हैं। जनसत्ता की एक रिपोर्ट के अनुसार उनकी कुल नेटवर्थ 47 करोड रुपए की है। खबरों के अनुसार वह एक एपिसोड की 1.5 लाख तक की फीस ले लेते हैं। हफ्ते भर में वह 7.5 लाख की कमाई कर लेते हैं।
इसी के अलावा आपको बता दें कि दिलीप जोशी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आते हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ में अपनी वीडियो को शेयर करते रहते हैं। जहां से उन्हें अच्छी खासी कमाई भी हो जाती है। उनका पत्नी जयमाला जोशी, बेटे रित्विक और बेटी नियति संग एक बहुत ही प्यारा सा परिवार है। मुंबई में आज के वक्त में उनका एक आलीशान घर है और इसकी करोड़ की कीमत है।


Click it and Unblock the Notifications











