बड़ी फिल्मों में निभाए छोटे रोल, फीस के तौर पर मिलते थे 50 रुपए, आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं 'जेठालाल'

Dilip Joshi Aka Jethalal

Dilip Joshi Aka Jethalal Net Worth: तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल काफी लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आ रहा है। इस शो को साल 2008 में टेलीकास्ट किया गया था और तभी से दिलीप जोशी भी इस सीरियल में जेठालाल का किरदार निभा रहे हैं। आज भी दिलीप जोशी इस एनर्जी के साथ में इस किरदार को निभाते हुए नजर आते हैं।

जेठालाल के किरदार में दर्शकों ने दिलीप जोशी को खूब प्यार भी दिया है और आज उनके करोड़ों में फैन्स है। बताते चले कि उनका जन्म 26 मई 1968 में गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बैक स्टेज आर्टिस्ट के तौर पर की थी। लेकिन हैरानी वाली बात तो यह है कि तब उनकी फीस सिर्फ 50 रुपए थी।

बाद में दिलीप जोशी ने करियर में धीरे-धीरे उड़ान भरी और हिंदी फिल्मों में भी काम किया। उनको हम आपके हैं कौन, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी और दिल है तुम्हारा जैसी बेहतरीन फिल्मों में छोटे किरदार निभाते हुए देखा जा चुका है। लेकिन फिल्मों में जब बात नहीं बनी तो जेठालाल यानी कि दिलीप जोशी ने छोटे पर्दे पर काम करना शुरू किया।

टेलीविजन पर आने के बाद दिलीप जोशी का हुनर कुछ ऐसा चमका कि वह आज के वक्त में कॉमेडी के बादशाह बन गए हैं। छोटे से लेकर बड़े उम्र के लोग भी दिलीप जोशी को आज काफी पसंद करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि कभी ₹50 से अपने करियर को शुरू करने वाले दिलीप जोशी आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी नेटवर्थ 45 करोड़ की बताई जाती है। वह एक एपिसोड के लिए तकरीबन 1.5 लाख की फीस लेते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X