3 साल से एक ही लड़की का हो रहा ऑडिशन, मिसेज सोढ़ी ने खोल डाला टॉप सीक्रेट, ये हसीना बनेगी 'दयाबेन'

Jennifer Mistry Revelation About Dayabem Role: टीवी का पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा इन दिनों काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। कभी तो कलाकारों द्वारा मेकर्स पर आरोप लगाए जाते हैं तो कभी यह अपने कैरेक्टर के चलते सुर्खियों में रहता है। कई सालों तक शो में मोस्ट फेवरेट कैरक्टर दयाबेन का किरदार दिशा वकानी ने निभाया था।
लेकिन अब आपको बता दें कि बीच में वह मैटरनिटी लीव पर चली गई थी और फिर उन्होंने शो में वापसी ही नहीं की। दिशा वकानी ने इस शो को छोड़ दिया है और अब वह अपने बच्चों की देखभाल में व्यस्त है। हालांकि फैंस हमेशा टकटकी लगाए बैठे रहते हैं कि आखिरकार उन्हें दयाबेन की वापसी कब देखने को मिलेगी।
लेकिन अब हाल ही में तारक मेहता शो में मिसेज सोढ़ी का किरदार निभा चुकी जेनिफर मिस्त्री एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने दयाबेन से जुड़ा हुआ एक राज खोला और बताया कि एक एक्ट्रेस को मेकर्स इस रोल के लिए 3 साल से ऑडिशन के लिए बुला रहे हैं।
जेनिफर के वायरल हो रहे हैं वीडियो में वह कहती है कि "100% वह दया है। एक लड़की का 3 साल से ऑडिशन लिया जा रहा है और उसे दिल्ली से बुलाते हैं। लेकिन वो लड़की बहुत यंग है। तकरीबन 28-29 साल की। एज गैप बहुत दिखेगा और इसीलिए उसका हो नहीं पा रहा है। लेकिन वह बिल्कुल दया है।"
जेनिफर को वीडियो में आगे रहते हुए देखा जा सकता है कि "हमारे साथ में उसका मॉक टेस्ट भी हुआ और दिलीप जी, टप्पू सेना सभी के साथ में उनका मॉक टेस्ट अलग-अलग शूट किया गया था। उस लड़की का चेहरा थोड़ा सा अलग है लेकिन तैयारी होगी और अगर आंखें बंद करके देखेंगे तो फर्क नहीं बता पाएंगे।"
हालांकि पिछले कुछ वक्त पहले असद मोदी ने यह भी कहा था कि वह नई दयाबेन की खोज कर रहे हैं और जल्दी ही इस रोल के लिए किसी न किसी को कास्ट भी करने वाले हैं। हालांकि अब देखना यही होगा कि फैंस का इंतजार कब खत्म होगा और दयाबेन की एंट्री कब करवाई जाने वाली है। पिछले काफी वक्त सेशो में कई बार यह प्लॉट दिखाया जा चुका है की दयाबेन की वापसी हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications