TMKOC: दया के बाद अब जेठालाल छोड़ेंगे तारक मेहता का शो ? सुनते ही सदमे में आए असित मोदी कह दी ये बात...

Taarak mehta ka ooltah chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो जमकर चर्चाओं में रहता है। शो 17 सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आया है। बता दें कि शो के हर एक किरदार से लोग जुड़ चुके हैं। शो का हर एक किरदार लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना चुका है। आपको बता दें कि हाल ही में शो के 17 साल पूरे होने की खुशी में शो के मेकर्स ने एक पार्टी का आयोजन किया था साथ ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी रखी थी। जहां मीडिया ने कई सवाल जवाब सितारों से किए।
क्या शो छोड़ेंगे जेठालाल
वहीं एक रिपोर्टर ने जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी से पूछा कि क्या कभी भी उनके मन में आया है या कभी उन्हें ऐसा महसूस हुआ है कि एक लंबे समय से सीरियल से जुड़े रहें और सही समय आने पर शो छोड़े। क्या आपको लगा है कि सही समय पर और एक गुड नोट के साथ शो छोड़ना चाहिए ? बता दें कि इस सवाल को सुनकर सभी हैरान रह जाते हैं। जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी इस सवाल का जवाब देते उससे पहले ही शो के प्रोड्यूसर असित मोदी जवाब देते नजर आते हैं।
असित मोदी ने दिया जवाब
असित मोदी इस सवाल को सुनकर घबरा जाते हैं। वह पानी पी रहे होते हैं और जैसे ही इस सवाल को सुनते हैं उनके मुंह में रखा पानी गले से नहीं उतरता है। हैरानी के साथ असित मोदी जवाब देते हैं और कहते हैं कि 'ऐसा सवाल मत पूछो। मुझे टेंशन हो जाएगी।' वहीं इसपर दिलीप जोशी कहते हैं कि इतना अच्छा माहौल नसीब से मिलता है। सालों से यहां हूं अब और कुछ नहीं बस नौकरी चल रही है।
काम को ठुकराना बेवकूफी होगी
दिलीप जोशी कहते हैं कि आज टैलेंट भरा हुआ है। कितने टैलेंटेड एक्टर हैं, लेकिन उनके पास काम नहीं है। यह बहुत ही अफसोस की बात है। वहीं मैं इतने सालों से एक ही जगह हूं यह बस ईश्वर की कृपा है। दिलीप आगे कहते हैं कि- आप एक ऐसी जगह काम कर रहे हो जो खुशियां बांटता है आपका नाम हो रहा है गौरव बढ़ रहा है किसी से मिलते हो तो उसके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। तो ऐसे काम को ठुकरा कर कहां जाएंगे भाई ? अगर मैंने इस काम को ठुकरा दिया तो ये मेरी बेवकूफी होगी।


Click it and Unblock the Notifications











