TMKOC: आर्थिक तंगी से गुजर रहे गुरुचरण सिंह को मिली लाखों की डील, इसी महीने शुरू करेंगे शूटिंग

Gurucharan Singh

Gurucharan Singh going threw financial crisis, get deal worth of lakhs: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो फेम सोढ़ी उर्फ गुरुचरण सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से लाइमलाइट में बने हुए हैं।

बता दें कि गुरुचरण सिंह की बीते कुछ समय से तबीयत खराब चल रही थी। इतना ही नहीं पैसों की तंगी को लेकर भी गुरुचरण सिंह काफी चर्चाओं में रहे। उनके दोस्त भक्ति सोनी ने बताया था कि वह 1.2 करोड़ रुपये के कर्ज में हैं।

इसके बाद गुरुचरण सिंह ने भी एक वीडियो बनाकर शेयर किया था। एक्टर ने बताया था कि वह आर्थिक तंगी से परेशान आ गए हैं। वह काम की खोज कर रहे हैं। वह चाहते हैं कि काम करके जो पैसे आएं उससे वह पहले कर्ज निपटाएं।

वहीं हाल ही में ई टाइम्स से बात करते हुए गुरुचरण सिंह के दोस्त भक्ति सोनी से बताया कि मैं गुरुचरण को 13 लाख रुपये की ब्रांड डील दिलवाई है। जो उन्हें अब मिल चुकी है। वह अब अपना उपवास तोड़ने के लिए भी तैयार हो चुके हैं। बता दें कि गुरुचरण सिंह इसी महीने के आखिरी में शूटिंग के लिए मुंबई आएंगे। भक्ति ने बताया कि दोस्त के साथ मिलकर उन्होंने गुरुचरण सिंह को डील दिलवाने की कोशिश की है।

भक्ति सोनी ने यह भी कहा कि गुरुचरण सिंह को जब पैसों की जरूरत थी तो किसी भी कलाकार ने उनकी मदद नहीं की। मैंने उन्हें 33 लाख रुपये और दिए थे। मुझे समझ ये नहीं आ रहा है कि वह आदमी (गुरुचरण सिंह) लगभग मरने की कगार पर था, लेकिन किसी ने भी मदद का हाथ आगे नहीं बढ़ाया। वहीं गुरुचरण सिंह के दोस्त ने आगे बताया कि एक बार तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम के प्रचारकों का कॉल भी आया था। उन्होंने भी गुरुचरण सिंह का हाल चाल जानने की कोशिश की थी, लेकिन किसी तरह की मदद नहीं की थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X