TMKOC को मिली नई 'दयाबेन', एक्ट्रेस ने शुरू की शूटिंग, दिशा वकानी की एंट्री Impossible

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Dayaben: टेलीविजन शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)' काफी समय से दयाबेन को लेकर सुर्खियों में है। शो को काफी लंबे समय से दयाबेन (Dayaben) नहीं मिल रहे हैं। मेकर्स इस किरदार को लेकर काफी सीरीयस है ऐसे में वो काफी लंबे अर्से से पुरानी दयाबेन यानि के दिशा वकानी (Disha Vakani) की ही राह तक रहे थे लेकिन अब ये हरगिज मुमकिन नहीं दिखाई दे रहा है।

नई दयाबेन ने शुरू की शूटिंग

ऐसे में अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स का रुख करें तो बताया जा रहा है कि शो को नई दयाबेन मिल गई है। इतना ही नहीं इस नई दयाबेन ने तारक मेहता की शूटिंग भी शुरू कर दी है। कुछ महीने पहले असित मोदी ने खुद कन्फर्म किया था कि अब दिशा वकानी 'तारक मेहता' में कभी नहीं लौटेंगी। अब खबर आई है कि नई दयाबेन मिल गई है। असित मोदी नेदिशा वकानी का रिप्लेसमेंट ढूंढ लिया है।

क्या है नई दयाबेन का नाम

'न्यूज18' की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सोर्स ने बताया कि दयाबेन के किरदार के लिए ऑडिशन ले रहे असित मोदी को आखिरकार कोई पसंद आ गया है। दया के किरदार के लिए एक एक्ट्रेस को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिसकी पहचान अभी तक उजागर नहीं की गई है। इतना ही नहीं, टीम फिलहाल उनके साथ मॉक शूट भी कर रही है।

पसंद आया एक्ट्रेस का ऑडिशन

सोर्स ने बताया कि असित मोदी को इस एक्ट्रेस का दयाबेन के रोल में ऑडिशन काफी पसंद आया और वह इम्प्रैस हो गए। यह एक्ट्रेस एक हफ्ते से टीम के साथ शूट कर रही है।

दिशा वकानी की वापसी Impossible

वहीं, जनवरी 2025 में असित मोदी ने दिशा वकानी की वापसी को लेकर कहा था, 'मैं अभी भी कोशिश कर रहा हूं। मुझे लगता है कि दिशा वकानी वापस नहीं आ सकतीं। उनके दो बच्चे हैं। वह मेरी बहन जैसी हैं। आज भी उनके परिवार से हमारा बहुत करीबी रिश्ता है। मेरी बहन दिशा वकानी ने मुझे राखी बांधी है। उनके पिता और भाई भी मेरे लिए परिवार हैं। जब आप 17 साल तक साथ काम करते हैं, और यह आपकी एक्सटेंडेड फैमिली बन जाती है।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X