मेहता साहब ने जीता असित मोदी के खिलाफ किया हुआ केस, मिला एक करोड़ से ज्यादा का बकाया

Shailesh Lodha Won The Case Againts Asit Modi

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सीरियल टेलीविजन का सबसे मशहूर शो माना जाता है. बता दें कि इस सीरियल में शैलेश लोढ़ा ने तारक मेहता का किरदार निभाया था. लेकिन अप्रैल 2022 में उन्होंने इस सीरियल को छोड़ दिया और इसी साल एक्टर ने प्रोड्यूसर असित मोदी पर उनका बकाया ना चुकाने के लिए मामला भी दर्ज करवा दिया था. जिसका आखिरकार शैलेश लोढ़ा के पक्ष में फैसला आ चुका है.

दरअसल आपको बता दें कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी पिछले काफी वक्त से विवादों का हिस्सा बने हुए हैं. सीरियल में मिसेज रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने प्रोड्यूसर पर काफी गंभीर आरोप लगाए. यहां तक कि उन पर यौन उत्पीड़न करने का भी दावा किया. सीरियल के कई सारे सितारों ने प्रोड्यूसर असित मोदी पर यह भी आरोप लगाए कि वह सेट पर भेदभाव करते हैं और पॉलिटिक्स भी की जाती है.

बता दें कि इसी साल की शुरुआत में तारक मेहता का उल्टा चश्मा में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा ने अपना बकाया चुकाने के लिए नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) से संपर्क कर दिया था. यहां तक कि दीवाना और दिवालियापन संहिता की धारा 9 के तहत भी मामले की सुनवाई की गई थी. जिसके बाद में वर्चुअल माध्यम से शैलेश लोढ़ा और असित मोदी के बीच में समझौता भी किया गया. ई टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो फैसला मई में सुनाया गया था और तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित कुमार मोदी को शैलेश लोढ़ा का सेटलमेंट अमाउंट के तौर पर 1,05,84,000 रुपए का भुगतान करना होगा.

इस मामले पर शैलेश लोढ़ा ने अपनी चुप्पी तोड़ी और बताया कि "यह लड़ाई कभी भी पैसों को लेकर थी ही नहीं. न्याय और आत्म सम्मान के लिए था. मुझे ऐसा लग रहा है कि जैसे मैंने कोई लड़ाई जीती हो और मुझे काफी खुशी हो रही है कि सच्चाई की जीत हो चुकी है." शो से बाहर होने और जो भी उनके साथ गलत हुआ उसको याद करते हुए एक्टर ने यह भी कहा कि "वह चाहते थे कि मैं अपना बकाया चुकाने के लिए कुछ कागजात पर साइन कर दूं. जिसमें उनकी कुछ शर्ते थी कि आप मीडिया से बात नहीं कर सकते या फिर और भी अन्य. मैं हाथ घुमाने पर बिल्कुल भी नहीं झुका. मैं अपने पैसे लेने के लिए किसी भी कागज पर साइन क्यों करूंगा?"

शैलेश लोढ़ा ने इसी के आगे यह भी कहा कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के एक और एक्टर को उनकी वजह से मोटिवेट होने का मौका मिला. इस पर एक्टर ने कहा कि एक एक्टर जिसका में नाम तो नहीं लूंगा, लेकिन उसकी 3 साल से ज्यादा तक उसका पेमेंट नहीं किया गया. लेकिन जैसे ही मैंने मुकदमा दायर किया उसके बाद उसको प्रोडक्शन हाउस में बुलाकर उसका बकाया चुकाया गया. उन्होंने इसके लिए मुझे धन्यवाद दिया. बता दें कि अब 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सीरियल में तारक मेहता का किरदार सचिन श्रॉफ निभा रहे हैं

More from Filmibeat

Read more about: shailesh lodha tmkoc
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X