TMKOC के शैलेश लोढ़ा के पिता की मौत, सदमे में एक्टर बोले- जिंदगी में अंधेरा हो गया

Sailesh Lodha Father Death: टेलीविजन शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' स्टार शैलेश लोढ़ा के घर में मातम पसर गया है। शैलेश लोढ़ा के पिता का निधन हो गया है जिससे ये स्टार सदमे में हैं। अभिनेता के पिता श्याम सिंह लोढ़ा ने जोधपुर में आखिरी सांस लेकर दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। शैलेश ने अपने पिता के निधन की खबर इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट के साथ साझा की।
पिता की मौत से शैलेश लोढ़ा का दिल भर गया है। एक्टर ने भारी दिल से सोशल मीडिया पर पिता के साथ की एक पुरानी फोटो शेयर की और टूटे दिल से ऐसा पोस्ट लिखा जो सभी का दिल छलनी कर रहा है। एक्टर ने लिखा- 'जो भी हूं...आप की परछाई हूं....आज सुबह के सूरज ने जगत तो रोशन किया पर हमारी जिंदगी में अंधेरा हो गया.....पापा ने देह त्याग दी....आंसुओं की भाषा होती तो कुछ लिख पाता....एक बार फिर से कह दीजिये ना...बबलू।'
शैलेश लोढ़ा ने जैसे ही पिता की मौत की खबर इंस्टाग्राम पर दी तो फैंस और सेलेब्स लगातार उनके पिता को श्रद्धांजलि दे रहे और एक्टर को ढांढस बंधा रहे। तारक मेहता शो की एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने लिखा- ओम शांति। अपना ध्यान रखो। इसके अलावा कई और फैंस ने ओम शांति लिखकर कमेंट किया और एक्टर को सांत्वना भी दी।
शैलेश लोढ़ा 'तारक मेहता शो' में बतौर तारक मेहता नजर आते थे। इस शो से शैलेश को पॉपुलर कर दिया था और उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी। लेकिन साल 2022 में शैलेश ने अचानक शो को छोड़ दिया। इसके बाद ऐसी खबरें आईं कि असित मोदी के खराब व्यवहार की वजह से शैलेश ने शो से किनारा किया था। हालांकि शो छोड़ने के बाद वो लगातार फैंस से सोशल मीडिया के जरिए जुड़े रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











