TMKOC की झील मेहता ने बॉयफ्रेंड को बीच पर सेक्सी ड्रेस में किया प्रपोज, फिर खुलेआम ही करने लग गई रोमांस

TMKOC Jheel Mehta Engagement

TMKOC Jheel Mehta Engagement: पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम अभिनेत्री झील मेहता का अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड आदित्य दुबे के साथ रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की योजना बना रहे हैं। इस बीच, झील ने 16 मई 2024 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करती नजर आ रही हैं।

झील मेहता ने अपने इंस्टा हैंडल से जो वीडियो शेयर किया है, उसमें एक्ट्रेस को घुटनों के बल बैठकर आदित्य को प्रपोज करते देखा जा सकता है। दोनों समुद्र तट के किनारे खड़े थे, जब झील ने आदित्य के प्रति अपने प्यार का इजहार किया और पूछा, "अरे! मैं जानती हूं कि आप काफी समय से इसका इंतजार कर रहे थे और क्या आप मुझसे शादी करोगे, आदित्य?" इस पर उनके बॉयफ्रेंड ने जवाब दिया, 'हां'। इसके बाद आदित्य ने झील को किस किया और वे गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले मिले।

अपने वीडियो के कैप्शन में झील ने लिखा, ''हर टेबल पर मैं तुम्हारे लिए एक सीट बचाऊंगी। मुझे पता था कि तुम 'हां' कहोगे (तुम्हारे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं था, हाहाहा) लेकिन मैं अभी भी नर्वस और एक्साइटमेंट को फील कर रही हूं। @ivoryfilms.in द्वारा खूबसूरती से कैद किया गया, मुझे बस आप चाहिए।" आदित्य ने उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया भी व्यक्त की और कमेंट में लिखा, "यह उससे कहीं बेहतर था, जितना मैंने कभी सोचा था, झील। आप अमेजिंग हैं और मैं दुनिया का सबसे भाग्यशाली व्यक्ति हूं।"

बता दें कि जनवरी 2024 में झील ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक और प्यारा प्रपोजल वीडियो शेयर किया था। क्लिप में झील के दोस्त उन्हें छत पर ले जाते हुए दिखाई दे रहे थे, जहां उनके बॉयफ्रेंड आदित्य ने उन्हें प्रपोज किया था। अपने जीवन के प्यार के लिए 'हां' कहते समय अभिनेत्री काफी भावुक नजर आई थीं। इसके बाद झील ने अपने बॉयफ्रेंड को गले लगाया था और उन्होंने भी उनके माथे पर किस किया था।

गौरतलब है कि झील मेहता ने 'TMKOC' में 'सोनालिका आत्मारन भिड़े' उर्फ सोनू की भूमिका निभाई है। हालांकि, उन्होंने 2012 में शो छोड़ दिया। झील के अलावा, दिशा वकानी, भव्य गांधी, गुरुचरण सिंह, शैलेश लोढ़ा, नेहा मेहता और जेनिफर मिस्त्री सहित कई अन्य स्टार्स भी 'TMKOC' छोड़ चुके हैं। हाल ही में, राज अनादकट (जो पॉपुलर सिटकॉम में 'टप्पू' की भूमिका निभाते थे) ने भी शो छोड़ दिया।

More from Filmibeat

Read more about: tmkoc jheel mehta bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X