TMKOC की पुरानी सोनू ने बॉयफ्रेंड का मैरिज प्रपोजल किया एक्सेप्ट, ख़ुशी से झूम उठी एक्ट्रेस

Taarak Mehta Ka ooltah chashmah

TMKOC Jheel Mehta Marraige Proposal: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो काफी लम्बे वक़्त से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इसी के अलावा दर्शकों को इस शो की कहानी ही नहीं बल्कि इसके किरदार भी काफी पसंद हैं। शो में जेठालाल और दयाबेन ने अपनी एक्टिंग से सभी के दिल जीत लिए। बच्चों की टप्पू सेना भी फैन्स को काफ़ी पसंद है। जिसमे झील मेहता एक वक़्त पर सोनू का किरदार निभाते हुए नज़र आई थी।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है झील मेहता

झील मेहता काफी लम्बे समय से रिलेशनशिप में थी और उन्हें बॉयफ्रेंड के साथ कई बार स्पॉट भी किया जा चुका है। झील मेहता सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव रहती हैं और फैन्स के साथ अक्सर अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट्स को शेयर करती रहती हैं। इसी के अलावा वह अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को भी शेयर करती रहती है।

झील मेहता को शादी के लिए बॉयफ्रेंड ने किया प्रपोज़

लेकिन अब हाल ही में झील मेहता की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसमें उनके दोस्त और उनके बॉयफ्रेंड एक्ट्रेस के लिए सरप्राइस प्लान करते नजर आए। वीडियो में नजर आया की एक्ट्रेस की आंखों पर पट्टी बांधी गई है। इसके बाद में झील मेहता को उनके बॉयफ्रेंड बहुत ही खूबसूरत अंदाज में शादी के लिए प्रपोज करते हैं और वह 'हां' कह देती है।

यूजर्स ने दी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

अब झील मेहता के इस प्रपोजल वीडियो पर लोग भी अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि "टप्पू को बुलाऊं क्या?" इसी के अलावा एक अन्य यूजर लिखता है कि "सोनू को उसका टप्पू मिल गया।" हालांकि आपको बता दें की झील मेहता के फैन्स उनके लिए काफी खुश नजर आए और उनको बधाई भी देते देखे गए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X