जेनिफर मिस्त्री ने फिर शो के मेकर्स को लिया आड़े हाथ, कहा- '20 दिनों तक बदबूदार कपड़ों में की शूटिंग'

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो की मशहूर अभिनेत्री जेनिफर मिस्ट्री बंसीवाल पिछले कुछ महीनों से काफी ज्यादा लाइमलाइट में बनी हुई है। बता दें कि उन्होंने शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर हैरेसमेंट के बीच गंभीर आरोप लगा दिए थे। यहां तक कि उन्होंने सेट पर होने वाले टॉक्सिक वर्क कल्चर के बारे में भी बात की थी। लेकिन काफी ज्यादा विवाद होने के बाद में यह मामला थोड़ा ठंडा पड़ा तो अब एक बार फिर से जेनिफर मिस्त्री ने तारक मेहता शो के मेकर्स पर निशाना साधा है। हाल ही में एक बार फिर से जेनिफर ने कई सारे बड़े और गंभीर खुलासे किए।
20 दिनों तक पहनने पड़ते थे बदबूदार कपड़े
जेनिफर मिस्त्री ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि प्रोडक्शन टीम उनके कपड़ों को ना तो धोती थी और ना साफ करती थी। उन्हें तकरीबन 20 दिनों तक एक ही कपड़े पहनने पड़ते थे और पूरे दिन शूटिंग करनी पड़ती थी। जिस वजह से कपड़ों में से बदबू भी आने लगती थी। कई बार तो ऐसे भी देना ए जब हमें कपड़ों को खुद ही धोना पड़ता था और ड्रायर से खुद ही सिखाना पड़ता था। वहां पर कुछ ही लोगों के कपड़े धुलने के लिए जाते थे और बाकी हमें ऐसे ही काम चलाना पड़ता था।
बिस्कुट की एक पैकेट भी मांगना होता था दुश्वार
जेनिफर मिस्त्री ने इसी के आगे एक हैरान कर देने वाला खुलासा कर दिया है। एक्ट्रेस में बात करते हुए बताया कि "वहां पर कुछ ही बोतले रहती थी और अगर कोई मांग लेता था तो उन्हें खरी खोटी सुनाई जाती थी। बिस्किट का एक पैकेट भी मिल जाए तो वह भी बहुत बड़ी बात है। डिनर तो बहुत दूर है। अगर 9 बजे वाली शिफ्ट में बिस्किट भी मांग लिया जाए तो वह भी नहीं मिलता था।"
फटे हुए मिलते थे जूते चप्पल
जेनिफर मिस्त्री ने आगे बताया कि "पूरे शो के वक्त पर मैंने खुद की ज्वेलरी ही पहनी है। यहां तक कि जूते के पैसे भी 2 से 3 साल पहले ही मिलने शुरू हुए थे। उससे पहले फोटो और पुराने जूते मिला करते थे। जोकि पहनने की कंडीशन में तो बिल्कुल नहीं होते थे। यहां तक कि बच्चों को प्रोडक्शन की तरफ से कपड़े नहीं मिलते थे और वह अपने खुद के कपड़े पहन कर आते थे।"
कोविड-19 के दौरान नहीं बरते गए एहतियात
जेनिफर ने इसी दौरान एक और दंग कर देने वाला खुलासा किया और बताया कि कोविड-19 के वक्त पर कोई भी एहतियात मेकर्स द्वारा नहीं दिखाई गई। साथ ही मेकअप आर्टिस्ट सिनटा को वीडियो सेंड करने के लिए प्रोटेक्शन के पहननी पड़ती थी। यहां तक कि महिलाओं के लिए जो वैनिटी वैन होती थी उसमें कॉकरोज होते थे। वहीं मर्दों को लग्जरी भरी वैनिटी वैन मुहैया करवाई गई। लेकिन जब हम शिकायत कर देते तो हमें यह कहा जाता था कि हम फिलर्स की तरह हैं और एयर कंडीशनर से भरा हुआ रूम देकर प्रोडक्शन ने हम पर मेहरबानी कर दी है।


Click it and Unblock the Notifications











