तारक मेहता की इस एक्ट्रेस ने 6 महीने में घटाया 17 किलो वजन, ट्रांसफार्मेशन पर बोलीं- आसान नहीं था लेकिन...

Deepti Sadhwani Transformation: दीप्ति साधवानी टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि पॉपुलर इनफ्लुएंसर भी हैं। हालांकि इस समय वह अपने ट्रांसफार्मेशन को लेकर चर्चा में बनी हुई है क्योंकि उन्होंने 6 महीने के अंदर 17 किलो वजन कम कर लिया है।
दीप्ति साधवानी ने अपने ट्रांसफार्मेशन को लेकर बात भी की। इस पर उन्होंने कहा कि "यह इतना आसान नहीं था। कई बार तो ऐसा मन किया कि अब छोड़ दूं। लेकिन फिर मुझे यह याद आया कि हर एक छोटा कदम बहुत जरूरी होता है। भले ही प्रोग्रेस धीरे थी लेकिन लगातार चल रही थी और यहीं पर जादू छिपा हुआ है।"
दीप्ति साधवानी ने अपने रूटीन को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि "मैंने चीनी और प्रोसेस्ड फूड खाना बिल्कुल बंद कर दिया था। इसके अलावा ग्लूटेन फ्री डाइट भी ली। 16 घंटे की स्ट्रिक्ट इंटरमिटेंट फास्टिंग भी की। गैलरी का भी बहुत ध्यान रखा और मैंने बैलेंस डाइट के साथ कभी-कभी चीटी डे भी रखा था।"
अभिनेत्री ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि वह योगा, बॉक्सिंग और स्विमिंग भी किया करती थी। दीप्ति ने सिर्फ फिजिकल ट्रांसफार्मेशन पर ही नहीं बल्कि मेंटल हेल्थ और एनर्जी का भी काफी ध्यान रखा है। वह एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी है और अपने ग्लैमरस लुक से भी लोगों को दीवाना बना देती है।
दीप्ति को सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव देखा जाता है और अक्सर वह है फैंस के साथ में अपनी ग्लैमरस तस्वीरें को शेयर करती नजर आती है। 2024 के कान्स फेस्टिवल लोक में भी उन्होंने हर किसी को दीवाना बना दिया था। बता दे कि उन्हें टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भी देखा जा चुका है। हास्य सम्राट में भी वह नज़र आई। बाकी दो फिल्में भी वह कर चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications