'तारक मेहता' में एक एपिसोड के लिए दयाबेन को मिलती थी लाखों में फीस, एक्ट्रेस की पहली सैलरी जान हो जाएंगे हैरान

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Disha Vakani

TMKOC Fame Disha Vakani Fees Per Episode: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो काफी लंबे वक्त से इंडस्ट्री में बना हुआ है और दर्शकों के बीच में काफी सुर्खियों में भी रहता है। शो में दिशा वकानी ने दया भाभी का किरदार निभा कर काफी पापुलैरिटी हासिल की। लेकिन अब वह पिछले 7 सालों से शो में नजर नहीं आ रही है और आज भी लोग यह कयास लगाए बैठे हैं कि वह जल्दी ही शो में वापसी करेंगी।

हालांकि आपको बता दें कि अब इस शो में दिशा वकानी वापस नहीं आने वाली है और उनकी जगह कोई और लेने वाला है। लेकिन आज हम आपको दिशा वकानी की सैलरी को लेकर बताने वाले हैं। अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की। Koimoi के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी पहली सैलरी को लेकर भी बात की थी।

बता दे कि दिशा वकानी ने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्हें एक ड्रामा के लिए 250 रुपए मिले थे और ये उन्होंने अपने पिता भीम वकानी को दे दिए थे। बता दें की दिशा वकानी के पिता भी गुजरात के मशहूर थिएटर आर्टिस्ट हुआ करते थे। अभिनेत्री की पहली सैलरी देख कर उनके पिता काफी भावुक हो गए थे।

बाद में दिशा वकानी को तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में दया बेन का किरदार निभाने को मिला। जहां पर उन्हें सैलरी में 49,900 परसेंट की हाइक मिली। दरअसल अभिनेत्री को दया भाभी का किरदार निभाने के लिए प्रति एपिसोड 1.25 लाख रुपए मिला करते थे। वह तीसरी ऐसी अभिनेत्री थी जिन्हे शो में सबसे ज्यादा पैसे मिलते थे।

दरअसल दिशा वकानी से पहले दिलीप जोशी और शैलेश लोढ़ा को सबसे ज्यादा फीस दी जाती थी। बता दे की दिशा वकानी ने दूसरे बच्चे के जन्म के वक्त मैटरनिटी लीव ली और कहा कुछ महीने बाद फिर से वह वापसी करेंगी। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। उन्होंने बिजनेसमैन मयूर पड़ीया के साथ 2015 में शादी की थी। 2017 में उनकी बेटी हुई और 2022 में एक बेटा हुआ।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X