TMKOC की बबिता जी के साथ ट्यूशन टीचर ने की थी घिनौनी हरकत, बोलीं- 'वो ब्रेस्ट पर हाथ...'

Tmkoc, babita ji, munmun dutta

TMKOC Fame Munmun Dutta Sexual Harassment: टीवी का सबसे पुराना और पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा इन दिनों काफी विवादों में बना हुआ है। काफी लंबे समय से दर्शक दयाबेन के किरदार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 15 सालों से कम कर रही है जेनिफर मिस्त्री ने शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर सेक्सुअल हैरेसमेंट करने की कोशिश को लेकर आरोप लगाए हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है और शो की बबीता जी यानी कि मुनमुन दत्ता ने भी ऐसा ही खुलासा किया था।

दरअसल, आपको बता दें कि साल 2018 में मुनमुन दत्ता ने मी टू मूवमेंट के तहत कई सारे खुलासे किए और उन्होंने बताया कि वह भी अपने जीवन में सेक्सुअल हैरेसमेंट का शिकार हो चुकी है। मुनमुन दत्ता शो में बबीता का किरदार निभाती नजर आती है। लेकिन उन्होंने मी टू से जुड़ा हुआ एक मामला साझा किया और बताया कि बचपन में जब वह स्कूल में पढ़ने जाती थी तो उनके ट्यूशन टीचर ने एक बार उनकी अंडरपैंट में हाथ डाला था।

मुनमुन दत्ता के इस खुलासे से हर कोई दंग रह गया था। इसी के अलावा एक्ट्रेस ने बताया था कि उनका स्कूल टीचर भी फीमेल स्टूडेंट्स के साथ में बदतमीजी करता था और उनकी ब्रा स्ट्रेप्स को खींचता था। यहां तक कि उनके ब्रेस्ट पर भी हाथ मारता था। मुनमुन दत्ता बताती है कि वह इस टीचर को राखी बांध करती थी और उसके इस व्यवहार से उनको एक बड़ा धक्का लगा था।

हालांकि मुनमुन दत्ता ने मी टू मी मूवमेंट को लेकर खूब तारीफ की थी और बताया कि इसके चलते कई महिलाओं ने अपने साथ हुए सेक्सुअल हैरेसमेंट पर आवाज उठाई है। मुनमुन दत्ता ने इस पर लिखा था कि इस बारे में लिखते वक्त सबसे पहले उनकी आंखों में आंसू आ गए थे क्योंकि उनकी तब की यादें ताजा हो गई थी जब वह काफी छोटी थी। उन्होंने यह भी बताया कि वह अपने पड़ोस में रहने वाले अंकल से डरती थी क्योंकि उनकी आंखें उन्हें घूरा करती थी। एक्ट्रेस ने बताया कि "मौका पाते ही वह मुझे दबोच लेंगे और मुझे धमकाएंगे कि मैं किसी से भी इस बारे में कुछ भी ना कह पाऊं।"

More from Filmibeat

Read more about: tmkoc babita ji munmun dutta
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X