'तुम्हारे कितने बॉयफ्रेंड हैं...', जब तारक मेहता की 'बावरी' से असित मोदी ने किए भद्दे सवाल, बोलीं- मझे धमकी...

Monika Bhadoriya Shocking Revelation: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो अक्सर विवादों में घिरा रहता है। काफी सारे शो के ऐसे भी कलाकार है जिन्होंने सीरियल को छोड़ा और प्रोड्यूसर असित मोदी पर कई बार आरोप भी लगाए। जेनिफर मिस्त्री से लेकर मोनिका भदोरिया ने भी असित मोदी को आड़े हाथ लिया। दोनों ने ही प्रोड्यूसर पर कई बड़े आरोप लगा दिए थे।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मोनिका भदोरिया ने साल 2019 में ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को छोड़ दिया था। अब इसी बीच उनका एक पुराना वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह बताती हुई नजर आ रही है कि आखिरकार उन्होंने इस शो को क्यों छोड़ा।
मोनिका भदोरिया ने अपने इस इंटरव्यू में बताया कि "असित मोदी फालतू की बात किया करते थे। आप काम के लिए जा रहे हो और आपको काम के लिए ही बुलाया गया तो आप काम के लिए ही बात करो। लेकिन वह मुझसे बात ही ऐसी करते थे। तुम्हारे कितने बॉयफ्रेंड है या तुम सिंगल तो हो ही नहीं सकती हो।"
मोनिका भदोरिया ने आगे बात करते हुए बताया कि "तुम अभी किसके साथ से आ रही हो और कौन तुम्हारे साथ में था। वो यही सब फालतू की बातें किया करते थे। फिर बाद में हंसने लग जाते थे और कहते थे कि तुम ड्रिंक करती हो। मुझे उन्होंने यह भी कहा कि मैं तुम्हें कहीं बाहर काम करने नहीं दूंगा। अगर चाहो तो छोड़ कर देख लो।"


Click it and Unblock the Notifications











