बॉयफ्रेंड संग इस दिन सात फेरे लेंगी तारक मेहता की 'सोनू', वेडिंग डेट का किया खुलासा

Jheel Mehta Announced Her Wedding Date

Jheel Mehta Announced Her Wedding Date: तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में सोनू का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस झील मेहता इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल आपको बता दें कि वह अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ में जल्दी ही शादी करने जा रही है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में झील मेहता ने अपनी वेडिंग डेट का भी खुलासा कर दिया है और वह आदित्य दुबे के साथ में 28 दिसंबर को शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगी। हाल ही में ही टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान झील मेहता ने अपनी उत्सुकता के बारे में भी जिक्र किया।

झील मेहता ने बताया कि वह इस दिन के लिए बहुत वक्त से इंतजार कर रही थी और अब उनको यह सब बिल्कुल अनरियल लग रहा है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी शादी ट्रेडीशन और मॉडर्न स्टाइल वेडिंग का मिक्स होने जा रही है और दोनों अपनी संस्कृति को बहुत ही सम्मान भी देते हैं।

झील मेहता की बातों से यह साफ जाहिर हुआ कि वह अपनी शादी को लेकर बहुत ज्यादा एक्साइटेड है। उन्होंने बताया कि "यह मजेदार जर्नी रह चुकी है और इस पड़ाव को लेकर मैं बहुत शांत हूं। हम आने वाले नए साल में पति-पत्नी बन जाएंगे। हमारी शादी इंटिमेट सेरेमनी होने वाली है और इसमें परिवार के अलावा कुछ करीबी दोस्त ही मौजूद होंगे।"

झील मेहता ने इस बात का भी खुलासा किया कि वह अपने को-स्टार्स को भी रिसेप्शन पार्टी में इनवाइट करने वाली हैं। कुछ वक्त पहले ही एक्ट्रेस की बैचलरेट पार्टी भी हुई थी और यहां पर उन्होंने फ्लोरल ड्रेस में अपनी तस्वीरों को भी शेयर किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X