तारक मेहता की एक्ट्रेस की 15 सालों बाद उजड़ी घर-गृहस्थी, पैसे कमाने के लिए करने लगी थीं ये काम

TMKOC Simple Kaul Divorce: मनोरंजन जगत से आए दिन स्टार्स के तलाक और घर टूटे के खबरें आती रहती हैं। अब टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सिंपल कौल ने अपने तलाक का ऐलान किया है। बड़ी बात ये है कि सिंपल कौल ने अपने पति के साथ 15 सालों की शादी का अंत किया है। इतने सालों लंबी शादी टूटने के कारण फैंस भी काफी हैरानी जता रहे हैं।
'शरारत' और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' जैसे शोज में यादगार किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सिंपल कौल का जल्द ही तलाक होने वाला है। खुद एक्ट्रेस ने ये खबर कन्फर्म की है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि सिंपल कौल ने साल 2010 में राहुल लूंबा से शादी की थी और अब 15 साल बाद एक्ट्रेस पति को तलाक दे रही हैं।
सिंपल कौल ने मीडिया को इस मामले में क्लैरिटी देते हुए बताया है कि ये सब हाल ही में हुआ है। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। सिंपल कौल का कहना है कि राहुल लूंबा सिर्फ उनकी फैमिली नहीं थे, वो काफी लम्बे समय से उन्हें जानती थीं। उन्हें नहीं लगता कि सब कुछ खत्म हो रहा है। उनका मानना है कि शादी के बाद पति परिवार बन जाता है और वो रिश्ता कभी नहीं बदलता। सिंपल कौल को समझ नहीं आ रहा है कि कैसे लोग अलग हो जाते हैं।
उनका कहना है कि वो प्यार में जीती हैं और उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी प्यार, खुशियां और भक्ति की है और वो ऐसी ही हैं। सिंपल कौल ने शादी टूटने के असली कारण का अभी तक खुलासा नहीं किया है। हालांकि, बताया जा रहा है कि अदालत में सिंपल कौल और राहुल लूंबा के तलाक की अर्जी दाखिल कर दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये दोनों काफी समय से अलग रह रहे थे। पहले तो शादी ठीक चल रही थी, लेकिन फिर दोनों में दूरियां बढ़ गईं।
कहा जा रहा है कि राहुल काम की वजह से कहीं और रह रहे थे और ये शादी लॉन्ग-डिस्टेंस मैरिज बन चुकी थी और दोनों एक दूसरे को समय नहीं दे पा रहे थे। शायद कई सालों तक दूर रहने की वजह से दोनों का रिश्ता पहले जैसा नहीं रहा। अब पर्सनल लाइफ में आए यू-टर्न के बाद एक्ट्रेस खुद को संभालने और नॉर्मल लाइफ जीने की कोशिश कर रही हैं। सिंपल कौल की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो एक्टिंग के अलावा वो बिजनेस वर्ल्ड में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। एक्ट्रेस के कई रेस्टोरेंट्स हैं और वो उनसे मोटी कमाई कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications


