..................... Tmkoc actress Munmun Dutta shares her morning routine and desi healthy drink - Hindi Filmibeat

गर्मियों में फिट रहने के लिए ये देसी ड्रिंक पीती हैं टीवी की 'बबिता जी', खुद शेयर किया मॉर्निंग रूटीन

Munmun Dutta Fitness Secret: गर्मियों के सीजन में लोग अपनी सेहत का बहुत ध्यान रखते हैं। खासतौर पर गर्मियों के मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है। साथ ही डाइजेशन भी खराब होने लग जाता है और इसीलिए खानपान पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी होता है। इसीलिए बहुत सारे सेलिब्रिटी ऐसे हैं जो हेल्दी रूटीन को फैंस के साथ में शेयर करते हैं। इसी बीच टीवी की मशहूर अभिनेत्री मुनमुन दत्ता ने हाल ही में समर मॉर्निंग रूटीन शेयर किया है।

Munmun Dutta Fitness Secret

तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में बबीता का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी एक खास पहचान बनाने वाली मुनमुन दत्ता ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने बताया कि वह सुबह की शुरुआत किस तरीके से करती हैं। इंस्टाग्राम स्टोरी से उन्होंने एक वीडियो शेयर किया और कुछ तस्वीरों को भी शेयर किया। जिनमें उनके हेल्दी नाश्ते की झलक देखने के लिए मिली। इस पोस्ट के साथ में उन्होंने कैप्शन लिखा कि "मैंने सुबह के लिए एक ऐसी ड्रिंक तैयार कर ली है जो पेट की सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है। शरीर को अंदर से भी यह मजबूत बनाती है।"

उनकी वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि मुनमुन दत्ता छाछ से कुछ बना रही हैं। जिसको वह पेट की सेहत के लिए भी बेहतरीन ड्रिंक बताती हुई नजर आई। इसको बनाते वक्त उन्होंने उसमें बारीक कटा हुआ प्याज और हरा धनिया के अलावा और भी कई चीजों को मिक्स किया।

साथ ही मुनमुन दत्ता ने एक तस्वीर को भी शेयर किया। जिसके जरिए एक और खास ड्रिंक के बारे में उन्होंने बताया जिसको रागी अंबली कहते हैं। कैप्शन में यह लिखा कि "यह देसी पेय पाचन को बहुत ही बेहतर बना देता है। साथ ही यह गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाता है और शरीर को हल्का महसूस करवाता है।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मुनमुन दत्ता अपनी फिटनेस के लिए काफी ज्यादा पसंद की जाती है। वह कई बार सोशल मीडिया पर अपनी योग और व्यायाम की वीडियो या तस्वीरों को भी शेयर करती हुई देखी जाती है। वह कहती है कि फिट रहने के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ सही खाना पीना भी बहुत जरूरी होता है। फैंस भी उनके इस हेल्थी लाइफस्टाइल को काफी पसंद किया करते हैं।

Read more about: munmun dutta
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X