यौन उत्पीड़न मामले में बुरा फंसा TMKOC का प्रोड्यूसर, इस मशहूर एक्ट्रेस ने दर्ज कराई थी शिकायत

Jennifer Mistry Win Harassment Case: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सीरियल काफी लंबे वक्त से दर्शकों का मनोरंजन करने का काम कर रहा है। लेकिन आपको बता दें कि ये शो पिछले काफी लंबे समय से विवादों के घेरे में आ चुका है। कई सारे कलाकार मेकर्स पर संगीन आरोप लगा चुके हैं। ऐसा ही कुछ मैसेज सोढ़ी का किरदार निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने किया।
दरअसल जेनिफर ने प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी पर यौन उत्पीड़न को लेकर आरोप लगाए थे। इसी के बाद महाराष्ट्र सरकार की सहायता से इस मामले की कार्यवाही हुई थी। जिसकी सुनवाई अब एक्ट्रेस के पक्ष में हो चुकी है। जिसमें बताया गया है कि अब शो के प्रोड्यूसर असित मोदी को बकाया राशि और उसके अलावा 5 लाख का मुआवजा भी देना पड़ेगा।
मीडिया खबरों के अनुसार इस मामले में शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी को दोषी घोषित किया गया है। अभिनेत्री ने असित मोदी के खिलाफ केस दर्ज करवाने के साथ-साथ प्रोजेक्ट हेड सोहेल रोमानी और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जतिन बजाज पर भी बुरा व्यवहार करने के आरोप लगाए थे।
हालांकि प्रोड्यूसर असित मोदी ने इन आरोपों के बाद यह भी कहा था कि "सेट पर जेनिफर का बर्ताव सही नहीं था, वह अपने रोल पर फोकस नहीं कर पा रही थी, प्रोडक्शन की तरफ से उनकी कई शिकायतें भी आ रही थी, यहां तक कि उन्होंने अपने शूट के आखिरी दिन पर काफी गालियां दी थी।" असित मोदी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपी को निराधार घोषित किया।
जेनिफर का भी इस पर बयान सामने आया है और उन्होंने कहा कि "हां यह फैसला मेरे पक्ष में आया है, मैंने जो भी आरोप लगाए थे उसके सभी पुख्ता सबूत भी दिए। मैंने शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी, ऑपरेशन हैड सोहिल रोमानी और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जतिन बजाज के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया था। जब पुलिस अधिकारियों ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो मैं महाराष्ट्र सरकार से अपील की। इसके बाद इसका तेजी से समाधान किया गया।"
जेनिफर मिस्त्री ने आगे इस पर बात करते हुए कहा कि "मुझे यह कहते हुए काफी दुख हो रहा है कि पुलिस अधिकारी पिछले 1 साल से काम नहीं कर पा रहे थे। अब असित मोदी को 5 लाख का भुगतान करने का आदेश मिला। मेरी बकाया राशि को रोकने के लिए उन्हें एक्स्ट्रा मुआवजा देने का भी आदेश दिया गया है। ये 15 फरवरी 2024 को आ चुका था और मीडिया के साथ मुझे शेयर ना करने के लिए कहा गया। हालांकि 40 दिन हो चुके हैं और मेरी उचित राशि मुझे नहीं मिली। जिसे सीरियल में मेहनत के बाद मिलना चाहिए। असित मोदी को यौन उत्पीड़नमैं दोषी साबित होने के बावजूद भी तीन आरोपियों को सजा नहीं मिली।"


Click it and Unblock the Notifications











