टीवी के 'टप्पू' के पास नहीं होते थे पानी पीने तक के पैसे, ऐसे करते थे गुजारा, बताई संघर्ष के दिनों की कहानी

Raj Anadkat

Raj Anadkat Struggle Story: जुलाई में ही Colors Gujarati चैनल पर यूनाइटेड स्टेट ऑफ गुजरात सीरियल का प्रीमियर किया गया था। इस सीरियल में राज अनादकट और सना शेख लीड किरदार में नजर आए। उन्होंने केशव और संस्कृति का किरदार निभाया। शो में फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगा और साथ ही केशव और काय के बीच एक खट्टा मीठा रिश्ता भी देखने के लिए मिलने वाला है।

लेकिन अब इसी बीच राज अनादकट ने अपने संघर्ष को लेकर बात की। एबीपी न्यूज़ के साथ इस देश की पूरी कास्ट ने बात की। तब राज से उनके किरदार को लेकर पूछा गया तो उन्होंने बताया कि कैसे वह यूनाइटेड स्टेट से आई संस्कृति की सारी मुसीबत को सॉल्व करने की कोशिश में लगे रहते हैं। इस दौरान उनसे एक्टिंग को लेकर भी सवाल हुए।

राज अनादकट से सवाल किया गया कि आखिरकार उनका एक्टिंग का शौक कहां से पड़ा तो उन्होंने जवाब दिया कि उनकी मां ने उनको एक्टर बनने का सपना दिखाया। आज वह राज को सीरियल में देखकर काफी ज्यादा खुशी महसूस करती हैं। इसी दौरान अभिनेता ने अपने स्ट्रगल को लेकर भी बात की थी।

राज अनादकट बताते हैं कि एक वक्त था जब उनके पास में पानी पीने तक के लिए पैसे नहीं थे और उनको अपनी प्यास को भूलना पड़ा था। कहीं जाने के लिए भी पैसे नहीं थे और इसीलिए उन्हें हर जगह पैदल जाना पड़ता था क्योंकि एक्टर के पास तब रिक्शा करने के ₹10 भी नहीं होते थे। लेकिन कठिनाइयों से निकलकर वह यहां तक पहुंचे।

राज अनादकट से नेशनल ओर रीजनल टीवी को लेकर भी सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि दोनों जगह काम करने में उन्हें कोई भी अंतर महसूस नहीं हुआ। अभिनेता ने एक रिश्ता साझेदारी का सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी और उन्हें पापुलैरिटी तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में टप्पू का किरदार निभाकर मिली।

More from Filmibeat

Read more about: raj anadkat
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X