..................... Tmkoc actor Gurucharan singh missing now his cctv footage viral reason why Gurucharan singh left his flight - Hindi Filmibeat

Taarak Mehta के सोढ़ी के CCTV फुटेज से उलझी 'किडनैपिंग' की गुत्थी, गुरुचरण ने क्यों छोड़ी मुंबई की फ्लाइट

Tmkoc Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

TMKOC Sodhi Gurucharan Singh missing CCTV Footage: पापुलर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले अभिनेता गुरु चरण सिंह पिछले चार दिनों से लापता है। परेशान पिता ने दिल्ली पुलिस से गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज करवाई। हालांकि इस मामले में अब दिल्ली पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली है और यह हैरान कर देने वाली है।

दरअसल इस फुटेज के सामने आने के बाद पता चला कि गुरु चरण सिंह को रात के 9:14 बजे पर दिल्ली के पालम इलाके में परशुराम चौक पर पैदल जाते हुए देखा गया। इस दौरान वह अपनी पीठ पर बैग लिए हुए थे और आज दिल्ली पुलिस गुरचरण सिंह की बैंक डिटेल्स भी निकलवाने वाली है। इससे दिल्ली पुलिस को कई सारे सुराग भी मिल सकते हैं।

गुरचरण सिंह के लापता होने की खबर 26 अप्रैल को आई और उनके पिता ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत के दौरान इसको कंफर्म किया। एक्टर 22 अप्रैल से लापता है और पुलिस में उन्होंने कंप्लेंट भी दर्ज करवा दी है। पुलिस ने एक्टर के पिता को भी आश्वासन दिया है कि वह जल्दी ही गुरुचरण को ढूंढ लेंगे।

https://www.instagram.com/sodhi_gcs/?utm_source=ig_embed&ig_rid=df8cc18a-7478-47b6-8f78-78176a1d3d45

जानकारी के लिए आपको बता दें कि गुरु चरण सिंह 22 अप्रैल की सुबह मुंबई के लिए निकले थे और 8:30 की उनकी दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट भी थी। लेकिन उन्होंने अपनी फ्लाइट नहीं ली और ना ही वह मुंबई पहुंचे। इसके बाद चिंता में उनके पिता ने एफआईआर दर्ज करवाई और अब पुलिस भी उन्हें ढूंढने में जुटी हुई है।

गुरचरण सिंह ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभा कर घर-घर में लोकप्रियता हासिल की थी। दर्शकों को उनके बोलने का अंदाज औरखुश रहने का तरीका काफी ज्यादा पसंद आया था। हालांकि आपको बता दें कि उन्होंने सालों तक शो में काम करने के बाद इसको अलविदा कह दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X