TMD Spoiler Alert: बरार हाउस को खाली करने का मिलेगा नोटिस, जसलीन की बेइज्जती करेंगे यश और गैरी

Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert

Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert: टीवी शो 'तेरी मेरी डोरियां' में आपने अब तक देखा कि साहिबा की चालाकी और सूझबूझ से अंगद को बेल मिल गई है लेकिन यशराज ने एक और धमाका बरार खानदान पर कर दिया है। गैरी को बरार जूलर्स का मैनेजिंग डायरेक्टर बना दिया है और उसने सभी बरार के सदस्यों को धक्के मारकर ऑफिस से निकलवा दिया है।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि बरार परिवार के साथ बरार जूलर्स के सभी इंपलॉई भी वहां से चले जाते हैं। इस पर गैरी परेशान होता है तो यशराज कहता है कि ये सभी कर्मचारी अभी तो चले गए हैं लेकिन जैसे ही महीने का अंत आएगा, वैसे ही ये अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए खुद यहां चले आएंगे। उधर दारजी अपनी बेवकूफी और यशराज की नफरत को कोसेंगे। अंगद साहिबा कहेंगे कि वो यशराज गैरी से बरारों का बिजनेस फिर से छीन लेंगे।

घर के सभी सदस्य अपने घर पहुंचते हैं तो देखते हैं कि बरार मैंशन पर सभी को बेदखल करने का नोटिस लगा होता है। ये देखकर जसलीन गैरी के पास जाती है। लेकिन गैरी उससे ठीक से बात भी नहीं करता है। गैरी कहता है कि वो बरार परिवार से दूर रहकर बहुत खुश है, क्योंकि वो अपने पिता के साथ है मां के साथ नहीं। वो कहता है कि उसकी मां ने उससे उसके पिता का प्यार छीना है। इस पर, जसलीन कहती है कि क्या वो उससे इतनी ज्यादा नफरत करता है कि वो उसे सड़क पर देखना चाहता है। जसलीन बताती है कि यशराज ने बरार मैंशन खाली करने के लिए बोला है और ये बात सुनकर गैरी के भी होश उड़ जाते हैं। लेकिन वो दिखाता है कि उसे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

बाद में जसलीन के सामने यशराज भी आ जाता है और वो कहता है कि वो जसलीन की तकलीफें कम करने के लिए नहीं, बल्कि उसकी तकलीफ बनकर यहां आया है। यशराज कहता है कि जब वो गरीब था, तब तो उसका प्यार मर गया था लेकिन आज वो अमीर हो गया है तो आज फिर उसका प्यार जाग गया है। गैरी को बुरा लगता है कि यशराज जसलीन के साथ बदतमीजी कर रहा है। जसलीन कहती है कि उन दोनों के बीच तो सब ठीक हो गया था, वो तो सगाई करने वाले थे। इस पर यशराज कहता है कि अगर वो सगाई कर भी लेता तो वो उससे शादी कभी नहीं करता। यशराज कहता है कि वो बस
जरिया थी बरार परिवार तक पहुंचने का।

उधर बरार परिवार इस बात को लेकर सदमे में है कि अब उन्हें बरार मैंशन खाली करना पड़ेगा। जसलीन भी रोते हुए घर आती है और कहती है कि यशराज एक घटिया आदमी है और उसने उसके ही बेटे के मन में उसके खिलाफ जहर घोल दिया। जसलीन गैरी के लिए आंसू बहाती रहती है और फिर वो कहती है कि कमी उसमें है, वो अपने बेटे को ढंग से अपने पास रख नहीं पाई। जसलीन अपनी किस्मत पर फूट-फूटकर रोती है। दूसरी तरफ, गैरी पार्टी के नशे में चूर होता है और वहां पर साहिबा भी पहुंच जाती है।

More from Filmibeat

Read more about: teri meri doriyaann
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X