TMD Spoiler Alert: बरार परिवार के सामने आएगा गैरी, अपनी मां को धुत्कारेगा, बरार खानदान को धक्के मारकर निकालेगा

Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert: टीवी शो 'तेरी मेरी डोरियां' में आपने अब तक देखा कि साहिबा अपनी चालाकी और सूझबूझ से मन्नत को कोर्ट में ले आती है और वो कहती है कि अंगद को जाल में उसने फंसाया था। इस वजह से अंगद को बेल मिल जाती है। लेकिन यशराज एक नई मुसीबत के साथ बरार खानदान का स्वागत कर रहा है।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि यशराज बरार जूलर्स का नया मैनेजिंग डायरेक्टर लाने वाला है, जो पूरा बिजनेस खुद देखेगा। मैनेजिंग डायरेक्टर की कुर्सी पर खुद गैरी बैठा हुआ होता है, जिसे देखकर सभी घरवाले शॉक हो जाते हैं। दार जी गैरी से पूछते है कि अगर वो जिंदा था तो घर क्यों नहीं आया और अब वो ये तमाशा क्यों कर रहा है। बरार खानदान को इस सच का एहसास हो जाएगा कि अंगद और साहिबा गैरी और यशराज को लेकर सही कह रहे थे।
दारजी कहते हैं कि अभी भी बरार जूलर्स के ज्यादा शेयर उन्हीं के पास है और वो गैरी को MD नहीं बनने देंगे। इस पर गैरी कहता है कि उसके और यशराज के शेयर मिलाकर उन दोनों के पास सबसे ज्यादा शेयर हैं और वो कानूनी तौर पर इस कंपनी के मालिक हैं। अंगद गुस्से में गैरी का गला पकड़ लेता है और बताता है कि उसे सलाखों के पीछे भी यशराज ने पहुंचाया था और उसने सीनियर पुलिस ऑफिसर को भी पैसे खिला रखे थे।
जसलीन अपने बेटे को देखकर खुश हो जाती है, वो कहती है कि उसे यकीन ही नहीं हो रहा है कि गैरी जिंदा है तो इस पर गैरी कहता है कि पूरा बरार परिवार उसे मरा हुआ ही समझे क्योंकि उसे किसी से कोई रिश्ता नहीं रखना है। यही नहीं, वो अपनी मां को भी धुत्कार देता है और कहता है कि उसकी मां उसी के ऊपर अपना पूरा गुस्सा निकालती थी। वो जसलीन को अपनी मां मानने से इंकार कर देता है।
अंगद जाते-जाते कहता है कि यशराज और गैरी को इस काम की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी और बरार जूलर्स उन दोनों को कभी नहीं होगा। अंगद के ऑफिस की टीम भी गैरी के अंडर काम करने से मना कर देती है और कहती है कि अगर अंगद इस कंपनी का मालिक नहीं है तो वो भी इस ऑफिस में काम नहीं करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











