TMD Spoiler Alert: साहिबा की मदद से अंगद को मिलेगी बेल, लेकिन यशराज ने हथिया लिया पूरा बिजनेस

Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert: टीवी शो 'तेरी मेरी डोरियां' में आपने अब तक देखा कि यशराज और गैरी मिलकर बरार खानदान को बर्बाद करने में तुले हुए हैं। पुलिसवालों ने सभी घरवालों को हाउस अरेस्ट कर लिया है। साहिबा पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाती है और अपनी चालाकी से मन्नत को कोर्ट तक घसीट लाती है।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि मन्नत कबूल करती है कि उसने दिवाली पार्टी में झूठ बोला था कि अंगद उसका बॉयफ्रेंड सनी सूद है, जबकि सनी सूद नाम का कोई आदमी है ही नहीं और अंगद ने सनी सूद की झूठी पहचान नहीं बनाई है। लेकिन उसने यशराज का नाम नहीं लिया और कहा कि इन सबमें उनका कोई हाथ नहीं है। मन्नत गैरी बावेजा को लेकर कहती है कि उसे नहीं पता कि गैरी कौन है। मन्नत कहती है कि अंगद बेकसूर है।
साहिबा की मेहनत से अंगद को बेल मिल जाती है। वहीं जज सीनियर पुलिस ऑफिसर को कहते हैं कि वो बरार मेंशन से हाउस अरेस्ट का चार्ज हटा दें और साथ ही वो कहते हैं कि उन्होंने मामले की तफ्तीश ढंग से नहीं की। पूरा बरार परिवार खुशी से झूम उठा है। अंगद अपने घरवालों से कहता है कि साहिबा ने उसे बचा लिया है।
यशराज बरार खानदान के सभी लोगों को मीटिंग में बुलाता है। साहिबा और अंगद यशराज को सामने देखकर दंग रह जाते हैं। दारजी बताते हैं कि उन्होंने कंपनी को बचाने के लिए एक हिस्सा यशराज को बेच दिया। इस पर यशराज कहता है कि वो बरार जूलर्स का कानूनी तौर पर मालिक है और वो कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर के बारे में बताने आया है, जो कंपनी की पूरी बागडोर संभालेगा।


Click it and Unblock the Notifications











