TMD Spoiler Alert: मन्नत को बड़ी ही चालाकी से पकड़ लेगी साहिबा, बरार जूलर्स का बिजनेस हथिया लेगा यशराज

Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert

Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert: टीवी शो 'तेरी मेरी डोरियां' में आपने अब तक देखा कि यशराज और गैरी मिलकर बरार खानदान को बर्बाद करने में तुले हुए हैं। पुलिसवालों ने सभी घरवालों को हाउस अरेस्ट कर लिया है, ताकि कोई भी अंगद की मदद ना कर पाए लेकिन साहिबा झूठे बहाने से चकमा देकर पुलिस की नजरों से भाग गई है और गैरी को ढूंढ रही है।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अंगद को कोर्ट में पेश किया जाएगा और अंगद को पता चलता है कि उसके परिवार को हाउस अरेस्ट कर लिया है, इसलिए अंगद के साथ कोई नहीं खड़ा हो पाएगा। उधर साहिबा मन्नत को किसी भी तरह से पकड़ना चाहती है ताकि वो उसे अंगद की बेगुनाही के सबूत के तौर पर पेश कर सके। कीरत सब इंस्पेक्टर बनकर मन्नत को धमकाती है। कीरत उसे कहती है कि वो उसे पैसे खिला दे, फिर वो किसी को कुछ नहीं बोलेगी। मन्नत साहिबा के जाल में फंस जाती है और साहिबा उसे पकड़ लेती है।

उधर दारजी बरार जूलर्स के सारे शेयर्स यशराज को बेचने जा रहे होते हैं लेकिन अंगद के माता-पिता ऐसा करने से मना करते हैं और कहते हैं कि ऐसा कदम अंगद से पूछकर लिया जाए। लेकिन जसलीन जिद पर अड़ी होती है कि अभी यशराज को सारे शेयर बेच दिए जाएं। लेकिन दारजी शेयर बेचने वाले सारे कागजातों पर साइन कर देते हैं और वो फाइल यशराज को मिल जाती है।

अंगद की बेगुनाही के कोई सबूत नहीं मिल पा रहे होते हैं और कोर्ट अंगद की बेल की अर्जी खारिज कर रही होती है लेकिन तभी साहिबा वहां पर मन्नत को लेकर आ जाती है और कहती है कि ये लड़की अंगद को फंसाने की साजिश में शामिल थी। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अंगद गैरी के साथ डील करने के लिए उसके ऑफिस जाती है और वो कहती है कि उसके पास उसकी मां है और गैरी को उसकी बात माननी ही होगी।

More from Filmibeat

Read more about: teri meri doriyaann
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X