TMD Spoiler Alert: झूठी प्रेग्नेंसी का बहाना बनाकर पुलिस के चंगुल से भाग निकलेगी साहिबा, गैरी का लगा लेगी पता

Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert

Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert: टीवी शो 'तेरी मेरी डोरियां' में आपने अब तक देखा कि यशराज और गैरी मिलकर बरार खानदान को बर्बाद करने में तुले हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ साहिबा कुछ भी करके अंगद को सलाखों के पीछे से बाहर निकालना चाहती है। पुलिसवालों ने बरार हाउस से किसी के भी निकलने पर पाबंद भी लगा दी है।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि पूरे बरार खानदान को घर के अंदर ही बंद करके रख दिया है। साहिबा रोने-बिलखने लग जाती है और कहती है कि उसके पति को बुलाया जाए क्योंकि उसे बहुत दर्द हो रहा है। साहिबा कहती है कि उसकी प्रेग्नेंसी का तीसरा महीना चल रहा है। पुलिस इस बात को ढोंग बताती है लेकिन साहिबा की सास पुलिसवाली को साहिबा की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट देती है।

फिर भी सीनियर पुलिस ऑफिसर उसे बाहर नहीं जाने देती है तो घरवाले साहिबा के पक्ष में खड़े हो जाते हैं और उसे अस्पताल ले जाने की बात कहते हैं। सीनियर पुलिस ऑफिसर एंबुलेंस बुलवाती है और मनबीर जो साहिबा की सास है, वो भी उसके साथ जाने लग जाती है, लेकिन वो पुलिसवाली ऑफिसर ऐसा करने से मना कर देती है। साहिबा को लेकर एंबुलेंस जैसे बाहर निकलती है वैसे ही गाड़ी के पीछे कीरत भी लग जाती है। साहिबा कहती है कि एंबुलेंस रोके उसे बाथरूम जाना है।

साहिबा बाथरूम के बहाने बाहर निकलती है और कीरत के साथ चली जाती है। साहिबा पुलिसवाली का भेष लेकर उसी लॉज में पहुंचती है, जहां गैरी रुका था। साहिबा को पता चलता है कि गैरी बावेजा मेंशन में ही है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अंगद को बेगुनाह साबित करने के लिए साहिबा मन्नत को लेकर कोर्ट में पहुंचती है।

More from Filmibeat

Read more about: teri meri doriyaann
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X