TMD Spoiler Alert: पुलिसवाली साहिबा के साथ करेगी बदतमीजी, यशराज और गैरी मनाएंगे जश्न

Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert

Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert: टीवी शो 'तेरी मेरी डोरियां' में आपने अब तक देखा कि गैरी के हाथ में बरार जूलर्स की फाइल लग गई है और उसने उसका इस्तेमाल अंगद का बिजनेस बर्बद करने में किया है। पुलिस ने भी अंगद को गिरफ्तार कर लिया है।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि बरार खानदान के लोग परेशान होंगे कि एक तक अंगद जेल में है और दूसरी तरफ बिजनेस बी दिन बा दिन डूबता जा रहा है। इस मौके पर यशराज सबके सामने खुद को बेकसूर साबित करने में लगा होता है और मीठी-मीठी बातें करके उन्हें अपने जाल में फंसाता है। जसलीन यशराज को बोलती है कि वो अंगद साहिबा के बारे में ना सोचे तो यशराज कहता है कि अंगद उसके बच्चे की तरह है। दारजी कहत हैं कि वो अब इस मामले को अपने हाथ में लेंगे। यशराज कहता है कि वो भी दारजी के साथ है। दारजी भी यशराज की मीठी-मीठी बातों में आ जाते हैं।

उधर साहिबा अंगद से मिलने की कोशिश करती है लेकिन सीनियर पुलिस ऑफिसर मेघा उसे मिलने नहीं देती और वो अंगद को लॉकअप में डाल देती है। यही नहीं, वो साहिबा को धक्का तक दे देती है। दूसरी तरफ गैरी अंगद के जेल जाने का जश्न मनाएगा, तभी वहां पर यशराज की एंट्री होगी और वो आते ही गैरी को थप्पड़ मारेगा और साहिबा के बारे में पूछेगा कि उसे उनकी असलियत कैसे पता चली? वो कहता है कि गैरी की बेवकूफी की वजह से ही अंगद साहिबा को पता लग गया है कि गैरी जिंदा है।

यशराज कहता है कि अंगद साहिबा उसके गले तक पहुंच गए थे और अगर वो खुद को नहीं बचाता तो आज वो जेल में होता। यशराज कहता है कि उसने बरार परिवार का दिल जीत लिया है। यशराज गैरी से कहता है कि वो किसी भी हाल में बरार परिवार से अपना बदला लेना चाहता है। वो कहता है कि उसके सनकी बेटे रूमी ने बरार खानदान तक जाने का रास्ता खोल दिया था और अब वो बरार खानदान की बर्बादी अपनी आंखों से देखेगा।

सीनियर पुलिस अफसर झूठे कबूलनामे पर साइन करवाने पर उतारू रहती है। लेकिन अंगद किसी भी हाल में साइन करने के लिए तैयार ही नहीं होता है। वहीं साहिबा सीरत से गैरी के बारे में पूछती है लेकिन वो कुछ नहीं बताती है। सीरत कहती है कि वो गैरी से नहीं बल्की अपनी दोस्त पिंकी से मिलने जाती है।

More from Filmibeat

Read more about: teri meri doriyaann
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X